बॉलीवुड के इस दिग्गज एक्टर की है करोड़ों की कमाई, नहीं खरीदा घर, किराए के फ्लैट में क्यों रह रहे? बताई वजह
Bollywood actor Anupam Kher: बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर की गिनती फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर में की जाती है। 70 साल की उम्र में भी अपने शानदार अभिनय के बलबूते पर दर्शकों के दिलों पर अनुपम खेर राज करते हैं। बीते चार दशक में अनुपम खेर 500 से अधिक फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।
वर्ष 1984 में सारांश फिल्म में पिता के रोल से अपने अभिनय करियर की शुरूआत करने वाले एक्टर अनुपम खेर एक फिल्म से करोड़ों की फीस चार्ज करते है और करोड़ों के मालिक हैं। लेकिन आपको जानकर ये हैरानी होगी कि करोड़ों कमाने के बावजूद अनुपन खेर के पास अपना एक भी घर नहीं है। वो आज भी किराए के आपर्टमेंट में रहते हैं। अनुपम खेर ने ये खुलासा अपने हालिया इंटरव्यू में किया है। इसके साथ ही अनुपम खेर ने ये भी बताया कि आखिर क्या वजह है कि उन्होंने अपने लिए कोई घर नहीं खरीदा?

मुंबई में 'द पॉवरफुल ह्यूमन्स' पॉडकास्ट में अपने हालिया इंटरव्यू में अनुपम खेर ने ये बताया कि आखिर मुंबई में 41 साल रहने के बावजूद क्यों अपना घर खरीदने के बारे में नहीं सोचा। अनुपम खेर ने गौतम बुद्ध का उदारहण देते हुए कहा, गौतम बुद्ध अपने सारे सुखों को त्याग करके साधारण जीवन जीने का रास्ता चुना था।

अनुपम खेर के अनुसार जीवन में बहुत ही कम चीजों की जरूरत होती है। उन्होंने कहा बात सिर्फ एक घर की नहीं है बल्कि एक जीवन दर्शन की है, जो परिवार, रिश्तों और सादगी की भौतिक संपत्ति से ऊपर रखता है।
अनुपम खेर बोले- मैं नहीं चाहता मेरे जाने के बाद...
अभिनेता अनुपम खेर ने बताया वो अपने पीछे संपत्ति नहीं, बल्कि शांति छोड़ना चाहते हैं। उनका मानना है कि अक्सर लोगों के मरने के बाद उनकी संपत्ति को लेकर विवाद उत्पन्न हो जाते हैं, जो रिश्तों में खटास पैदा करते हैं। वे नहीं चाहते कि उनके जाने के बाद उनके परिवार में किसी भी प्रकार का मनमुटाव हो। उनका मानना है कि पैसे का बँटवारा करना आसान है, लेकिन संपत्ति का नहीं।
ये र्दनाक कहानियां अनुपम खेर के फैसले की बनी बड़ी वजह
अनुपम खेर ने अपने फैसले के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि उन्होंने कई बुजुर्गों की दर्दनाक कहानियां सुनी हैं, जिनमें उनके बच्चों ने उन्हें घर से निकाल दिया या संपत्ति हड़पने के लिए उनसे जबरदस्ती कागज़ात पर हस्ताक्षर करवाए। इन घटनाओं ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया। उन्होंने कहा, "मैंने ऐसे माता-पिता देखे हैं जिन्हें उनके अपने ही लोगों ने त्याग दिया। मैं ऐसे अंत की कल्पना भी नहीं कर सकता।"
कितनी संपत्ति के मालिक हैं अनुपम खेर?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अनुपम खेर की नेट वर्थ 405 करोड़ रुपये से अधिक है। संपत्ति के मालिक हैं। एक महीने की कमाई ही करोड़ों की है। अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर हैं और उनका एक बेटा सिकंदर खेर है जो किरन खेर के पहले पति से है। यानी अनुपम खेर की अपनी कोई संतान भी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications