37 रुपये लेकर मुंबई आया था ये स्टार, आज है 450 करोड़ की संपत्ति के मालिक, 500 से ज्यादा दीं फिल्में
Anupam Kher Birthday: बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर आज यानि 7 मार्च 2024 को अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। ये उन दिग्गज एक्टर्स में आते हैं जो आज भी इंडस्ट्री पर राज करते हैं। अनुपम खेर ने अपने करियर में 500 से ज्यादा फिल्में दी हैं लेकिन एक वक्त था उन्हें कई सारे रिजेक्शन से गुजरना पड़ा।
अनुपम खेर अपनी फिल्मों के अलावा बयानबाजी को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सारी हिट फिल्में दी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने जेब में मात्र 37 रुपये लेकर मुंबई आए थे। उस वक्त उन्हें गुजारा करने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। अनुपम खेर के पास पैसे ना होने की वजह से उन्हें काफी समय तक रेलवे प्लेटफॉर्म पर रातें गुजारनी पड़ी थी।

बता दें कि अनुपम खेर अब अपनी फिल्मों से बेहतरीन कमाई करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर एक फिल्म के लिए 3-5 करोड़ रुपये फीस चार्ज करते हैं। इसके अलावा उनकी नेटवर्थ 450 करोड़ के आसपास बताई जाती है। एक्टर फिल्मों के अलावा ब्रांड्स के विज्ञापन कर मोटी फीस वसूलते हैं।
अनुपम खेर के मुंबई में दो आलीशान घर हैं। एक बंगला अंधेरी में स्थित है, तो वहीं दूसरा घर जुहू में है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस घर की कीमत लगभग 5 करोड़ के आसपास बताई जाती है। इसके अलावा वह सालाना 30 करोड़ से ज्यादा कमाई करते हैं। यानि की हर महीने एक्टर की कमाई 2.5 करोड़ के आसपास है।
वहीं अनुपम खेर के कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास बीएमडब्लू, स्कॉर्पियो जैसी लग्जरी कारें हैं। हालांकि इसकी कीमत को लेकर कोई खास जानकारी नहीं है। बता दें कि, अनुपम खेर के सारे बिजनेस भी हैं जिससे उनकी मोटी कमाई हो जाती है। आज वह बॉलीवुड के वो एक्टर हैं जो हर साल एक सुपरहिट फिल्म जरूर देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications