'जीजा' आयुष शर्मा के काम की बुराई करने से डरते हैं सलमान खान! बोले- बहन से जाकर बोल देगा
मुंबई, 26 अक्टूबर। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। इस फिल्म में सलमान खान एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं वहीं, उनके बहनोई और एक्टर आयुष शर्मा गैंगस्टर की भूमिका में नजर आएंगे। सोमवार को फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर सलमान और आयुष शर्मा स्टेज पर साथ नजर आए। इस बीच आयुष की एक्टिंग की खामियों को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते सलमान ने मजेदार जवाब दिया।

जीजा की बुराई से डरते हैं सलमान
मुंबई में ट्रेलर लॉन्च पर सलमान से पूछा गया कि क्या वह आयुष की आलोचना करते हैं या खुद तक ही रखते हैं, क्योंकि वह परिवार के सदस्य हैं। इस पर सलमान खान ने कहा, 'मैं उनकी आलोचना अपने तक ही रखता हूं। क्योंकि तब यह उसके लिए घर में एक बड़ी गंभीर समस्या बन सकती है। वह जाएगा और अर्पिता से कहेगा कि भाई ने ऐसा कहा था, और फिर यह सब लौटकर मेरे पास ही आ जाएगा। लेकिन वो एक समझदार लड़का है, वह अपना काम जानता हैं।'

सलमान खान ने कही ये बात
सलमान खान ने आगे कहा, काम से समय उसका दिमाग सही जगह पर होता है, वह उसका इस्तेमाल भी करता है। पढ़ा लिखा छोकरा है और दिल से अच्छा, अभी तक तो।' आयुष ने भी अपनी पत्नी के भाई सलमान खान संग काम के दौरान कम्फर्ट लेवल के बारे में बात की। उन्होंने कहा, 'सलमान मेरे बड़े भाई और गुरु की तरह हैं। वह हमारे परिवार का अभिन्न हिस्सा हैं। हम हर छोटी चीज के लिए उनके पास जाते हैं। कम्फर्ट लेवल सिर्फ इतना है कि कि आप उनसे क्या चाहते हैं लेकिन सम्मान के साथ।'

टीवी से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं महिमा मकवाना
फिल्म से टीवी एक्ट्रेस महिमा मकवाना बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं, वो आयुष के अपोजिट नजर आएंगी। 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' को महेश मांजरेकर ने निर्देशित किया है, यह 26 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है, यूट्यूब पर अब तक 13 करोड़ से अधिक लोगों ने ट्रेलर देख लिया है और ये संख्या लगातार बढ़ रही है। आयुष, एक्ट्रेस महिमा मकवाना की एक्टिंग और सलमान के दमदार डायलॉग लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं।

कैंसर से पीड़ित थे महेश मांजरेकर
फिल्म निर्माता और एक्टर महेश मांजरेकर कैंसर के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। महेश मांजरेकर के ब्लैडर का ऑपरेशन हुआ था, इस दौरान उनकी बेटी साईं एम मांजरेकर काफी भावुक हो गईं थी। महेश ने बताया कि कैंसर का पता फिल्म की शूटिंग के आखिरी दिनों में पता चला। उनका वजन 35 किलो तक कम हो चुका है। उनकी बेटी चाहती थीं कि कैंसर के खिलाफ अपनी लड़ाई की कहानी खुद महेश मांजरेकर ठीक होकर साझा करें।
यह भी पढ़ें: सलमान ने यूलिया वंतूर को साथ फोटो खिंचवाने के लिए बुलाया, लेकिन वो इग्नोर करके चली गईं, देखें Video












Click it and Unblock the Notifications