शादी के बंधन में बंधने जा रहे अनमोल अंबानी, जानें कौन हैं उनकी होने वाली पत्नी कृशा?
नई दिल्ली, 20 फरवरी: टीना और अनिल अंबानी के बड़े बेटे अनमोल अंबानी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी मेहंदी और हल्दी सेरेमनी की काफी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। इस फंक्शन में रीमा जैन, श्वेता और जया बच्चन समेत कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुई थीं। इसके बाद से अनमोल की होने वाली पत्नी कृशा शाह के बारे में लोग इंटरनेट पर काफी सर्च कर रहे हैं।

भारत लौटकर किया बिजनेस
कृशा शाह का जन्म मुंबई में हुआ था। मौजूदा वक्त में वो एक सामाजिक कार्यकर्ता और उद्यमी हैं। इसके अलावा वो एक सोशल नेटवर्किंग कंपनी डिस्को की संस्थापक भी हैं। इससे पहले कृशा यूके में एक्सेंचर का काम करती थीं, लेकिन बाद में उनका मन बदला और बिजनेस के लिए वो भारत लौट आईं। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा एक अभियान भी शुरू किया था, जिसका नाम #Lovenotfear था। इसमें उन्होंने कोविड के दौरान सामने आने मुद्दों के बारे में बात की।

विदेश से हासिल की शिक्षा
वहीं कृशा की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से राजनीतिक अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन किया है। बाद में उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में अपनी उच्च शिक्षा हासिल की और सामाजिक नीति-विकास में डिग्री ली। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अनमोल ने दिसंबर 2021 में ही कृशा से सगाई कर ली थी। हालांकि अब वो शादी समारोह को ज्यादा गुप्त रखने की बजाए उसे सार्वजनिक तौर पर कर रहे।
Recommended Video

ये है फैमिली बैकग्राउंड
कृशा शाह के पिता दिवंगत निकुंज शाह निकुंज ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर थे। वो दो भाई बहन हैं। उनके भाई का नाम मिशाल और बहन का नाम नृति है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कृशा की मां पेशे से फैशन डिजाइनर हैं।












Click it and Unblock the Notifications