पति विक्की जैन को छोड़ इस शख्स के साथ रोमांटिक हुईं अंकिता लोखंडे, वीडियो वायरल, अब क्या कहेंगी सास?

Ankita Lokhande Troll: टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) से बेघर होते ही सबसे पहले विक्की जैन (Vicky Jain) 4 हसीनाओं के साथ जमकर पार्टी करे नजर आए थे। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती नजर आई थीं। वहीं अब शो खत्म होने के बाद पत्नी अंकिता लोखंडे भी पति विक्की को पछाड़ती हुईं दमदार तरीके से पार्टी करती दिखाई दी हैं।

अंकिता लोखंडे ने की जमकर पार्टी
आपको बता दें कि 'बिग बॉस 17' में नजर आईं अंकिता लोखंडे ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं लेकिन एक्ट्रेस शो की विनर नहीं बन पाईं। हाल ही में अंकिता लोखंडे ने शो से बाहर आने के बाद दोस्तों के साथ जमकर पार्टी की। इस पार्टी का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अंकिता लोखंडे बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट नाविद सोले के साथ रोमांटिक डांस करती दिखाई दे रही हैं।

Ankita Lokhande

वीडियो में दिखा अंकिता लोखंडे का रोमांस
बिग बॉस 17 शो खत्म होने के बाद अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने अपने घर पर शानदार पार्टी होस्ट की थी। इस पार्टी में दोनों ने जमकर मस्ती की। अब इस पार्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अंकिता शो के कंटेस्टेंट नाविद के साथ रोमांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में अंकिता बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के गाने 'तुम क्या मिले' पर डांस कर रही हैं।

नाविद सोले के साथ किया रोमांटिक डांस
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नाविद सोले ने अंकिता के साथ डांस करते हुए उनके गालों पर किस कर दिया। साथ ही बैकग्राउंड में एक शख्स एक्ट्रेस का डांस देखकर 'ओह माय गॉड' भी बोल रहा है। अंकिता लोखंडे का ये वीडियो देखकर फैंस काफी भड़क गए हैं। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

लोगों ने अंकिता को कही ऐसी बात
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- विक्की भैया आपके दुख को हम समझते हैं। वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- विक्की की मां को ये वीडियो भेज दो। वहीं एक शख्स ने लिखा है- ये हरकत विक्की ने की होती तो इनसिक्योरिटीज पीक पर होती। कई लोग अंकिता लोखंडे को भला-बुरा भी कह रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+