अंकिता लोखंडे को फिर आई अपने एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत की याद, बोलीं- मैं उसे लेकर पसेजिव थी क्योंकि..
Ankita Lokhande and Sushant Singh Rajput: टीवी का फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। ये शो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस रिएलिटी शो में एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ शामिल हुई हैं। हालांकि दोनों के बीच में शुरू से ही झगड़े हो रहे हैं। दूसरी तरफ इस शो में अंकिता लोखंडे कई बार अपने एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत को लेकर बात कर चुकी हैं और कई खुलासे भी कर चुकी हैं। एक बार भी अंकिता ने सुशांत को लेकर नई बात लोगों को बताई है।
अंकिता ने झलक दिखला जा के दिनों को किया याद
अंकिता लोखंडे शो में अपने एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत को याद कर कई बार इमोशनल हो जाती हैं। बिग बॉस 17 के बीते एपिसोड में अंकिता गार्डन एरिया में ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार के साथ बैठी हुई थीं। इस दौरान उन्होंने अपने 'झलक दिखाला जा' शो के दिनों का याद किया। अंकिता उनसे कहती हैं- मैं झलक दिखला जा में टॉप 5 तक पहुंची थी, लेकिन फिर एलिमिनेट हो गई थी।

'मैं डांस के मामले में सुशांत से जलती थी'
इसके बाद अभिषेक अंकिता से पूछते हैं- सुशांत कहा तक पहुंचे थे? इसके जवाब में अंकिता कहती हैं- वह टॉप 2 में था। इसके बाद अंकिता मजाकिया अंदाज में कहती हैं- मैंने कहा था कि तू हार जाना नहीं तो बहुत प्रॉब्लम हो जाएगी। अंकिता ने आगे बताया- सुशांत को पहले परफॉर्मेंस में ही फुल मार्क्स मिले थे। ये देख मैं बहुत जेलस फील कर रही थी।
'मैं बहुत पॉजेसिव टाइप की लड़की हूं'
अंकिता ने कहा- एक बार सुशांत की डांस पार्टनर उसकी गोद में चढ़ गई थी, जिसे देख मुझे बहुत जलन हुई थी। मैं बहुत पॉजेसिव टाइप की लड़की हूं। मैंने सुशांत पर बहुत गुस्सा किया था। पहले मैं छोटी -छोटी चीजों पर बहुत गुस्सा होती थी लेकिन अब नहीं होती।
साल 2020 में हो गई थी सुशांत की मौत
आपको बता दें कि अंकिता लोखंडे और दिवगंत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने एकसाथ टीवी इंडस्ट्री से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। दोनों जीटीवी के पॉपुलर सीरियल पवित्र रिश्ता में नजर आते थे। इस सीरियल की शूटिंग करते हुए ही दोनों के बीच प्यार हो गया था। इसके बाद दोनों 7 साल तक रिलेशनशिप में थे। साल 2016 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। बाद में अंकिता ने विक्की जैन को डेट किया और साल 2021 में उनसे शादी कर ली। वहीं जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications