दिवाली पार्टी में रोमांटिक हुईं अंकिता लोखंडे, सबके सामने ही ब्वॉयफ्रेंड विकी को करने लगीं किस

मुंबई, 1 नवंबर: एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। विकी जैन के साथ उनके रिश्ते को लेकर हाल के दिनों में काफी बात होती रही है। दोनों के जल्दी ही शादी करने की भी चर्चा है। इस बीच कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दिवाली की एक पार्टी में अंकिता और विकी किस करते देखे गए, जिसकी वीडियो और तस्वीरें वायरल हैं।

खुद शेयर की हैं तस्वीरें

खुद शेयर की हैं तस्वीरें

अंकिता लोखंडे ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में दिवाली की पार्टी के कई वीडियो और तस्वीरें शेयर किए हैं। जिनमें वो डांस और मस्ती करते दिख रही हैं। इनमें उनके विकी को किस करने की तस्वीरों ने खासतौर से सोशल यूजर्स का ध्यान खींचा है। इसमें दोनों काफी जुनून से एक दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं।

दोनों काफी समय से साथ

दोनों काफी समय से साथ

इन तस्वीरों और वीडियो में अंकिता लाल साड़ी में खूबसूरत लग रही हैं। वहीं विकी जैन ब्लैक शर्ट और पेंट पहने हैं। बता दें कि अंकिता पिछले काफी समय से मुंबई के बिजनेसमैन विकी जैन को डेट कर रही हैं। दोनों करीब साढ़े तीन साल से प्यार में हैं। दोनों की रोमांटिक फोटो अक्सर सामने आती रहती हैं। पहली भी कई बार दोनों साथ दिखे हैं।

दिसंबर में करेंगे शादी!

दिसंबर में करेंगे शादी!

अंकिता और विकी जल्दी ही शादी भी कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अंकिता लोखंडे और विकी जैन ने दिसंबर के दूसरे हफ्ते में शादी कर सकते हैं। कपल के कुछ करीबियों ने ये बात कही है। हालांकि अंकिता या विकी ने इस पर अभी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।

होली की तस्वीरें भी आई थीं चर्चा में

होली की तस्वीरें भी आई थीं चर्चा में

अंकिता लोंखड़े और विकी जैन की होली सेलीब्रेशन की वीडियो भी काफी वायरल हुई थी। इसमें अंकिता ने ब्वॉयफ्रेंड विकी जैन के साथ होली मनाते हुए ना सिर्फ उनके पैर छुए बल्कि गुलाल से अपनी मांग भी भरी था। अंकिता लोखंडे ने विकी के साथ होली खेलते हुए वीडियो इंस्टा पर शेयर की थी।

अंकिता पवित्र रिश्ता के दूसरे सीजन में व्यस्त

अंकिता पवित्र रिश्ता के दूसरे सीजन में व्यस्त

अंकिता इन दिनों पवित्र रिश्ता के दूसरे सीजन की सफलता का आनंद ले रही हैं, ये ऑल्ट बालाजी पर आ रहा है। अंकिता को टीवी शो पवित्र रिश्ता से पहचान मिली थी। जिसमें वो अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ दिखी थीं। इसके बाद अंकिता ने कई टीवी धारावाहिकों के अलावा फिल्मों में भी काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+