पिता के निधन से बुरी तरह टूट गई अंकिता लोखंडे, पोस्ट शेयर कर लिखा, 'आपकी हमेशा याद आएगी'

Ankita Lokhande Father Dies: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पिता शशिकांत लोखंडे का 68 साल की उम्र में निधन हो गया। एक्ट्रेस अपने पिता के काफी करीब थीं ऐसे में उनके जाने से वह बुरी तरह टूट गई हैं। अब पिता के निधन के बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पहला पोस्ट शेयर किया है।

जानकारी के मुताबिक, अंकिता लोखंडे के पिता की मौत शनिवार यानी 12 अगस्त को हुई थी। वो पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया था। लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद वह नहीं बच पाए। रविवार को अंकिता अपने पिता को आखिरी समय में कंधा देती भी नजर आईं। अब उन्होंने पिता की मौत के बाद सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट शेयर किया।

Ankita Lokhande

अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम पर अपने की तस्वीर शेयर कर एक्ट्रेस ने उनकी प्रेयर मीट की जानकारी दी। एक्ट्रेस ने लिखा, 'प्रेयर मीट. आप हमेशा याद आएंगे, शशिकांत लोखंडे. 14 अगस्त 2023. शाम 4 बजे से 6 बजे तक. ये मीट मुंबई के मलाड पश्चिम में होगी।' रविवार को अंकिता और उनकी मां और उनके पति विक्की जैन ने अपने पिता को अंतिम श्रद्धांजलि दी।

अंकिता लोखंडे के पिता को अंतिम विदाई देने के लिए तमाम टीवी सेलिब्रिटीज पहुंचे। आरती सिंह, श्रद्धा आर्य, ओंकार कपूर, राजेश खट्टर और कुशाल टंडन सहित अन्य लोगों ने भी अंकिता के पिता को अंतिम सम्मान दिया और साथ ही अंकिता को संवेदना व्यक्त की। उनका अंतिम संस्कार ओशिवारा श्मशान घाट पर किया गया। फिलहाल एक्ट्रेस अपने पिता के यूं अचानक जाने से काफी दुखी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+