Anjali Arora Video: एयरपोर्ट पर भागती नजर आईं अंजलि अरोड़ा, कैमरे पर बताया क्यों हैं परेशान
Anjali Arora Viral Video: सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अंजलि एयरपोर्ट पर भागती नजर आ रही हैं।
Anjali Arora Viral Video: सोशल मीडिया सेंसेशन और फेमस रिएलिट शो 'लॉकअप' की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकीं अंजलि अरोड़ा इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। अंजलि अरोड़ा आजकल अपने म्यूजिक वीडियोज को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। लोगों को उनके ये म्यूजिक वीडियोज काफी पसंद आ रहे हैं। 'लॉकअप' शो खत्म होने के बाद से ही अंजलि अपने इन म्यूजिक वीडियोज को लेकर काफी व्यस्त हो गई थीं। 'कच्चा बादाम' गर्ल अंजलि अरोड़ा पिछले दिनों कथित एमएमएस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी थीं। हालांकि, उन्होंने साफ-साफ कह दिया था कि लीक हुए एमएमएस वीडियो में वह नहीं हैं, वो लड़की कोई और है। फिलहाल अंजलि अरोड़ा का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अंजलि एयरपोर्ट पर भागती नजर आ रही हैं।

एयरपोर्ट पर भागती नजर आईं अंजलि अरोड़ा
हाल में ही सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वह काफी जल्दबाजी में थीं। पैपराजी अंजलि से रिक्वेस्ट करते हैं कि वह रुके और अपनी तस्वीरें क्लिक करवाएं। पर अंजिल का कहना था कि वह काफी लेट हो चुकी हैं और इस वजह से एयरपोर्ट पर रुक नहीं सकतीं। वह एयरपोर्ट पर मौजूद फोटोग्राफर्स से कहती हैं- मैं पहले ही बहुत लेट हो चुकी हूं। प्लीज में नहीं रुक सकती। फिर वह अचानक कहती हैं- मैं 5-6 मिनट लेट हूं। अंजलि इसके बाद भागने लग जाती हैं।

पैपराजी को कहा- 5 मिनट लेट हूं मैं
अंजलि अरोड़ा के इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग कह रहे हैं कि अंजलि पैपराजी को देखकर एटिट्यूड दिखा रही थी। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि 5-6 मिनट लेट होना क्या होता है। कुछ लोगों ने अंजलि अरोड़ा का मजाक उड़ाते हुए कहा कि क्या फ्लाइट सिर्फ अंजलि का ही इंतजार कर रही थी। वहीं कुछ यूजर्स ने एमएमएस वीडियो लीक होने के मामले पर भी उन्हें ताना मारा है।

एमएमएस लीक मामले में सामने आया था अंजलि का नाम
आपको बता दे कि कुछ समय पहले लोग अंजिली अरोड़ा के इंडिमेट सीन का एमएमएस लीक होने को लेकर उनकी चर्चा कर रहे थे। लोगों का दावा था कि अंजलि का एक कथित एमएमएस लीक हो गया है और वह तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले पर अंजलि अरोड़ा ने कहा था- मुझे नहीं पता कि लोग क्या कर रहे हैं। मेरा नाम लगाकर, मेरी फोटो लगाकर कि ये अंजलि अरोड़ा का एमएमएस है। ये है वो है... मुझे नहीं पता कि लोग मेरे साथ ऐसा क्यों कर रहे हैं। मतलब इन सब ने ही तो मुझे बनाया है। इनकी भी फैमिली है और मेरी भी फैमिली है। मेरी फैमिली भी मेरे सारे वीडियोज देखती है।

अंजलि ने कहा था- मेरे साथ ऐसा क्यों होता है
अंजलि अरोड़ा एमएमएस लीक होने पर बात करते हुए इमोशनल हो गई थीं। वह फूट फूटकर रोने लगी थीं। उन्होंने रोते हुए आगे कहा- कई बार जब मैं ये सारी चीजें देखती हूं तो मुझे ऐसा लगता है कि लोग ऐसा क्यों कर रहे हैं। जिस वीडियो मैं हूं ही नहीं, उसको क्यों इतना वायरल किया जा रहा है। यूट्यूब पर फालतू की चीजें सिर्फ व्यूज के लिए डाली जाती हैं। लोग बोल रहे हैं ये अंजलि अरोड़ा का एमएमएस है। इसके साथ ये है वो है।

रूस में रातभर की थी एक लड़के के साथ पार्टी
एमएमएस लीक होने की बात के बाद अंजलि अरोड़ा का वह वीडियो एक बार फिर से चर्चा में आ गया जिसमें उन्होंने रूस में हुए उस मामले का जिक्र किया था जिसमें उन्होंने पैसों के लिए होटल के रिसेप्शनिस्ट के साथ पार्टी की बात कुबूल की थी। अंजलि ने बताया था- उस दिन मुझे जस्ट पैसे चाहिए थे तो मैंने मांग लिए और उसने दे भी दिए। फिर रात को हम पार्टी में गए थे। ये बात न ही मेरे किसी दोस्त को पता है और न ही मेरे परिवार को। मुझे नहीं पता कि मेरे मम्मी-पापा इसको देखकर क्या बोलेंगे, क्या जज करेंगे।' अंजलि ने अपना ये डार्क सीक्रेट दुनिया के साथ शेयर कर खुद को इस शो में सेव कर लिया था।












Click it and Unblock the Notifications