'दिखावा मत कर वहां भी तेरा..', बॉयफ्रेंड संग भक्ति में लीन अंजलि अरोड़ा हुईं ट्रोल, यूजर्स ने पूछा ऐसा सवाल
Anjali Arora News: 'कच्चा बादाम गर्ल', सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। इस बार वो अपने डांस या फिर किसी रील्स को लेकर नहीं बल्कि बॉयफ्रेंड के साथ शिव मंदिर में पूजा पाठ करने को लेकर खासी ट्रोल हो रही हैं।
इसमें कोई शक नहीं है कि अंजलि अरोड़ा की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। इंस्टाग्राम पर डांस रील्स वीडियो के जरिए वह आए दिन लाइमलाइट में रहती हैं। लेकिन चाहने वालों के अलावा उनको ट्रोल करने वाले भी बहुत हैं। ऐसे में अब उनको यूजर्स मंदिर में पूजा पाठ करने को लेकर सुना रहे हैं।

घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन
दरअसल, अंजलि अरोड़ा महाराष्ट्र के ओरंगाबाद जिले में स्थिति 12वें ज्योतिर्लिंग घृष्णेश्वर के दर्शन करने पहुंची थी, जिसकी कई तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस दौरान अंजलि के साथ उनका बॉयफ्रेंड आकाश सनसनवाल भी मौजूद थे।
महादेव की भक्ति में लीन अंजलि
तस्वीरों में अंजलि अपने बॉयफ्रेंड संग महादेव की भक्ति में लीन नजर आई। उन्होंने आकाश के साथ गर्भगृह में पूजा अर्चना की। ऐसे में इन तस्वीरों को देखने के बाद यूजर्स ने उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया। वहीं शादी को लेकर भी सवाल पूछे।
'दिखावा मत कर वहा भी तेरा...'
एक यूजर ने अंजलि को ट्रोल करते हुए कमेंट किया कि "दिखावा मत कर वहा भी तेरा बस फोटो पर नजर है।" ऐसे ही एक और यूजर ने लिखा-पूजा कर ही रही हो तो इतनी ओवर एक्टिंग कि क्या जरूरत पड़ गई।वही ंएक और यूजर ने लिखा कि ऐसे लोग क्यों जाते हैं पवित्र स्थान पर।
कौन हैं आकाश सनसनवाल?
अंजलि अरोड़ा के बॉयफ्रेंड आकाश सनसनवाल भी अंजलि की तरह डिजिटल क्रिएटर हैं। सोशल मीडिया पर आकाश की भी लंबी-चौड़ी फैन फॉलोइंग है। इसके अलावा आकाश का सोशल मीडिया पर भाजपा के नाम से एक अकाउंट भी है, जिसे वह खुद हैंडल करते हैं। दोनों एक दूसरे को कई सालों से डेट कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications