कच्चा बादाम वाली हसीना ने शो में खोला राज, क्या पैसों के लिए रूस में किया ये काम

मुंबई। हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म Alt Balaji और MX Player पर शुरू हुआ बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का रिएलटी शो लॉक अप खूब धमाल मचा रहा है। इस शो में कई सारे लोगों ने हिस्सा लिया है। हालांकि इन सबके बीच सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूंसर व सोशल मीडिया स्टार अंजली अरोड़ा काफी चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर अंजली के करोड़ों फैंस हैं। इस शो के बीच अंजली ने एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया ।

शो के दौरान अंजलि ने किया खुलासा

शो के दौरान अंजलि ने किया खुलासा

अंजली ने सभी कंटेस्टेंट और होस्ट कंगना रनौत के सामने अपने एक सीक्रेट का खुलासा किया है। इस पूरे वाकया का एक छोटा सा क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, शो के दौरान कंगना अंजली से कहती हैं कि आप अपना राज बताइए। इसके बाद अंजलि ने बताया कि दिसंबर के महीने में मैं रूस गई हुई थीं।

5 हजार रूबल्स के लिए किया था ये काम

अभी तक मेरा कोई रिलेशनशिप नहीं रहा। कुछ भी नहीं रहा तो वहां पर एक रिसेप्शनिस्ट से मैं काफी अट्रैक्ट थी। मैंने रिसेप्शनिस्ट से 5 हजार रूबल्स लिए थे। वहां पर सैटरडे नाइट थी तो उसने मुझे पार्टी के लिए ऑफर दिया था। मुझे बस पैसे चाहिए थे तो मैंने मांग लिए और उसने दे भी दिए और फिर हम साथ में पार्टी में गए थे। ये बात मेरे किसी भी दोस्त को नहीं पता है। पता नहीं, मम्मी-पापा इसे देखकर क्या जज करेंगे।

लोगों ने उड़ाया मजाक

लोगों ने उड़ाया मजाक

वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने अंजलि अरोरा का मजाक बनाना शुरू कर दिया है। एक शख्स ने अंजलि के जवाब का मजाक उड़ाया और कहा, ''क्या ये राज़ है.'' एक अन्य ने कहा, "रूसी टिकटॉक कहानी।" एक अन्य ने मजाक में कहा, "ऑल्टबालाजी कृपया इस रूसी के बारे में एक वेबसीरीज बनाएं।" जबकि एक ने कहा, "ये कैसा सीक्रेट हुआ भाई? अगर डिटेल्स एडिट कर दी है वीडियो से तो वो अलग बात है (यह किस तरह का रहस्य है? अगर उन्होंने वीडियो से विवरण संपादित किया है तो यह ठीक है)।

कच्चा बादाम सॉन्ग पर किया था डांस

बता दें कि अंजलि का कच्चा बादाम गाने पर एक वीडियो खूब वायरल हुआ है। इस वीडियो को कई करोड़ लोगों ने देखा। इस वीडियो में अंजलि खूब जमकर ठुमके लगा रही हैं।

11 मिलियन से ज्यादा हैं फॉलोअर्स

अंजलि अरोड़ा के इंस्टाग्राम पर 11 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अंजलि अपने फैंस के लिए लगातार रिल्स वीडियो बनाकर शेयर करती रहती हैं, जिसें करोड़ों-लाखों फैंस देखते रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+