'थाईलैंड के बार में नाची, फिर MMS Leak, अब बनेंगी मां सीता', अंजलि अरोड़ा पर बौखलाए लोग, फोटो ने काटा ऐसा बवाल
Anjali Arora Maa Sita Look: सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल 'काचा बादाम' गाने पर बोल्ड डांस कर रातोंरात सोशल मीडिया स्टार बनीं अंजलि अरोड़ा अब जल्द ही माता सीता के किरदार में नजर आने वाली हैं।
अंजलि अरोड़ा की कमाई और रिलेशनशिप
आपको बता दें कि अंजलि अरोड़ा ने कम उम्र में ही पैसे कमाना शुरू कर दिया था। इसके अलावा वह बीजेपी के युवा नेता आकाश सनसनवाल के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में छाई रहती हैं।

अंजलि अरोड़ा को लेकर शुरू हुआ विवाद
अंजलि अरोड़ा ने टिकटॉक से लेकर टीवी और फिर फिल्म स्टार बनने तक का सफर तय किया है। इस वक्त उनको लेकर जो खबरें सामने आ रही हैं उससे सोशल मीडिया पर लोग दो गुटों में बंट गए हैं। एक तरफ कुछ लोग हैरान हो गए हैं और दूसरी तरफ कुछ लोग गुस्से में हैं।
माता सीता के किरदार में नजर आएंगी अंजलि अरोड़ा
खबर है कि 'श्री रामायण कथा' नामक फिल्म में अंजलि अरोड़ा माता सीता के किरदार में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा उनकी एक तस्वीर भी सामने आई है जिसमें वह मां सीता के लुक में दिखाई दे रही हैं और काफी सुंदर लग रही हैं।
अंजलि अरोड़ा का फोटो हुआ वायरल
-इस तस्वीर के सामने आते ही अंजलि अरोड़ा के फैंस काफी खुश हो गए हैं लेकिन साथ ही कुछ लोग उनको बुरी तरह से ट्रोल भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि अंजलि अरोड़ा अपने बोल्ड लुक और जबरदस्त डांस को लेकर काफी पॉपुलर हैं। हालांकि वायरल हो रही तस्वीर में अंजलि अरोड़ा को हाथ में फलों की डलिया लिए भगवा रंग की साड़ी पहने देखा जा सकता है।
-लोगों की मानें तो 'काचा बादाम' और 'दिल पर चलाई छुरियां' जैसे गानों के साथ वायरल हुईं अंजलि अरोड़ा को लेकर किसी ने सोचा भी नहीं था कि एक दिन वह मां सीता का किरदार निभाती भी नजर आएंगी।
अंजलि अरोड़ा की जमकर हो रही है आलोचना
-अंजलि अरोड़ा के मां सीता के लुक के सामने आने के बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने कमेंट करते हुए लिखा है- इसी को कहते हैं कि कलयुग चल रहा है। वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा है- अब थाईलैंड के बार में नाचने वाली अंजलि अरोड़ा मां सीता का रोल करेंगी?
-वहीं एक यूजर ने लिखा है- अगर मां सीता अंजलि अरोड़ा है तो मैं इस बार रावण के साथ हूं। वहीं एक और शख्स ने लिखा है- बीफ खाने वाले राम बन रहे हैं और जिनका एमएमएस वायरल है वो मां सीता बन रही हैं। घोर कलयुग चल रहा है।
अंजलि अरोड़ा का एक्टिंग डेब्यू
आपको बता दें कि सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा ने बताया है कि वह 'श्री रामायण कथा' फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में वह माता सीता का किरदार निभाएंगी। इस पौराणिक फिल्म का निर्देशन अभिषेक सिंह करने वाले हैं। इस फिल्म के प्रोड्यूसर प्रकाश महोबिया और संजय बुंदेला हैं।
अंजलि अरोड़ा की तगड़ी फैन फॉलोइंग
रील वीडियो बनाकर फेमस हुईं अंजलि अरोड़ा बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के पॉपुलर रिएलिटी शो 'लॉकअप' का हिस्सा रह चुकी हैं। अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने बोल्ड डांस वीडियोज से लोगों के बीच काफी फेमस हो गई हैं। सोशल मीडिया पर अंजलि की तगड़ी फैन फॉलोइंग है।












Click it and Unblock the Notifications