अंजलि अरोड़ा ने पिंक सैटिन ड्रेस में पार की सारी हदें, वीडियो देख लोगों ने कहा- ये कैमरे पर क्या कर रही है
Anjali Arora Dance Video: अंजलि अरोड़ा का लेटेस्ट डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में वह सैटिन ड्रेस में कातिलाना मूव्स दिखाती नजर आ रही हैं।

Anjali Arora Dance Video: सोशल मीडिया सेंसेशन और फेमस रिएलिट शो 'लॉकअप' की कंटेस्टेंट रह चुकीं अंजलि अरोड़ा अपने डांस वीडियोज को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। रिएलिटी टीवी स्टार बन चुकीं अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के लिए अपने डांस वीडियोज शेयर करती रहती हैं। उनके ये वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगते हैं। इसी बीच अंजलि अरोड़ा का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर धम मचा रहा है। अंजलि अरोड़ा ने अब पहाड़ी वादियों के बीच एक नया वीडियो अपने फैंस के लिए शेयर किया है जिसे लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है।

बोल्ड अवतार में नजर आईं अंजलि अरोड़ा
अंजलि अरोड़ा अपेन लेटेस्ट वीडियो में काफी हॉट एंड बोल्ड नजर आ रही हैं। लोग इस वीडियो में अंजलि अरोड़ा के सेंशुअस अंदाज और खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस वीडियो को कुछ ही घंटों में 1.5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। लोग इस वीडियो में अंजलि अरोड़ा के कातिलाना मूव्स देखकर मदहोश हो रहे हैं।
सैटिन ड्रेस में लूटा लोगों का दिल
पिंक कलर की सैटिन ड्रेस में अंजलि अरोड़ा का अंदाज लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। इसी बीच एक यूजर ने अंजलि के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- उफ्फ! क्या कहने। वहीं एक और शख्स ने अंजलि अरोड़ा की खूबसूरती और दिलकश अदाओं की जमकर तारीफ की है और लिखा है- आपकी ये अदाएं दीवाना बनाती हैं। वहीं एक फैन ने लिखा है- कितनी प्यारी लग रही हो।
महाशिवरात्रि पर ऐसे किया थां डांस
आपको बता दें कि इससे पहले महाशिवरात्रि के मौके पर अंजलि अरोड़ा का एक नया वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में वह भोलेनाथ के गाने पर लिप्सिंग करती नजर आ रही थीं। साथ ही उन्होंने अपना कातिलाना अंदाज भी लोगों को दिखाया था। एक तरफ जहां उनके फैंस इस वीडियो को देखकर खुश हो रहे थे, वहीं कुछ लोग उनकी जमकर आलोचना भी कर रहे थे।
अंजलि के वायरल डांस वीडियोज
आपको बता दें कि मॉडल और एक्ट्रेस अंजलि ने सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर के तौर पर काफी नाम कमाया है। अंजलि की हर तस्वीर और वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैलती है। वह तरह तरह के गानों पर रील्स वीडियो बनाती नजर आती है। एक तरफ जहां कई लोग उनके इन वीडियोज की तारीफ करते नहीं थकते वहीं कई लोग उनका जमकर मजाक भी उड़ाते हैं।
अंजलि अरोड़ा ने 'बेशर्म रंग' पर किया डांस
सोशल मीडिया क्वीन अंजलि अरोड़ा ने दीपिका पादुकोण के गाने 'बेशर्म रंग' पर भी अपना डांस वीडियो बनाया था और उसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। अंजलि इस वीडियो में दीपिका की तरह ही कातिलाना मूव्स दिखाती नजर आ रही थीं। वीडियो में वह बहुत ही जानदार डांस करती दिखाई दे रही थीं। अंजलि अरोड़ा ने इस वीडियो में दीपिका पादुकोण के मूव्स को कॉपी किया था












Click it and Unblock the Notifications