'जैकी श्रॉफ से हुआ था इनसिक्योर', अनिल कपूर ने बताया करियर के शुरुआती दिनों का ये किस्सा
कॉफी विद करण के चैट शो में अनिल कपूर ने खुलासा किया कि करियर के शुरूआती दिनों में वह जैकी श्रॉफ से इनसिक्योर महसूस करते थे।
मुंबई, 15 सितंबर: फिल्म निर्माता करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में हर हफ्ते अलग-अलग बॉलीवुड सितारे नजर आते हैं। हर एपिसोड में ये सितारे अपने जिंदगी से जुड़े कई बड़े राज खोलते हैं। ऐसे में फैंस को इंतजार रहता है कि अब लेटेस्ट एपिसोड में क्या होने वाला है। तो चलिए आपको बता दें कि शो का लेटेस्ट एपिसोड भी आ चुका है जिसमें बड़े पर्दे के बाप-बेटे की जोड़ी अनिल कपूर और वरुण धवन नजर आए। इस दौरान दोनों ने जमकर मस्ती की और कई राज से पर्दा उठाया।

अनिल कपूर का बड़ा खुलासा
इस शो के दौरान जहां वरुण धवन ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े राज खोले तो वहीं अनिल कपूर ने भी अपनी शादी से लेकर फिल्मों से जुड़े कई बड़े मुद्दों बात की। जब करण जौहर ने अनिल कपूर नेपोटिज्म को लेकर सवाल किया तो एक्टर ने जवाब देते हुए बताया कि एक समय ऐसा था जब वह जैकी श्रॉफ से इनसिक्योर महसूस करते थे।

जैकी श्रॉफ से होते थे इंसिक्योर
करण ने जब अनिल कपूर से नेपोटिज्म को लेकर सवाल किया तो अनिल कपूर ने इसका जवाब देते हुए कहा कि, इसे गंभीरता से नहीं लेते और केवल अपने काम पर ध्यान देते हैं। हालांकि उन्होंने इस दौरान खुलासा किया कि, जब वह अपने करियर के शुरूआती दिनों में स्ट्रगल कर रहे थे तो, वो जैकी श्रॉफ से इंसिक्योर फील करते थे जो एक आउट साइडर थे।

अनिल कपूर ने बताई ये बड़ी वजह
अनिल कपूर ने इस इंसिक्योरिटी की वजह बताते हुए कहा कि, जैकी को सुभाष घई ने लॉन्च किया था और वो लगभग तुरंत ही ए-लिस्टर बन गया थे। मैं, सनी देओल, संजय दत्त को देखता और महसूस करता था, मैं उस वक्त साउथ की फिल्मों में काम कर रहा था। भारतीय सिनेमा और जैकी हमेशा से बहुत प्यारे रहे हैं, लेकिन आउटसाइडर होने के बावजूद उन्हें सुभाष घई ने लॉन्च किया था मैं उसके बारे में बहुत सोचता था'।

जब जैकी श्रॉफ देते थे ऑटोग्राफ
अनिल कपूर ने आगे कहा कि, 'लेकिन जैकी हमेशा बहुत प्यारे थे लोग उनके ऑटोग्राफ लेने आते थे और वो उन्हें ऑटोग्राफ डायरी दे देते थे, लेकिन वो पहले मुझे देते थे और कहते थे, ये तुम्हारे लिए है। उन्होंने मेरे लिए ऐसा किया लेकिन मुझे पता था कि वे लोग मेरे लिए नहीं बल्कि उनके लिए आए थे'।

जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर की सुपरहिट फिल्में
आपको बता दें कि, अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ ने साथ में कई फिल्में की हैं जो कि सुपरहिट रहीं। जिसमें 'अंदर बहार', 'युद्ध', 'कर्मा', 'काला बाजार', 'कभी ना कभी', 'राम लखन', 'परिंदा', '1942: ए लव स्टोरी', 'त्रिमूर्ति', और 'लज्जा' जैसी बड़ी फिल्मों का नाम शामिल है। दोनों की आनस्क्रीन जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती थी इसके अलावा दोनों असल जिंदगी में भी अच्छे दोस्त हैं।












Click it and Unblock the Notifications