जवान रहने के लिए सांप का खून पीते हैं अनिल कपूर? एक्टर ने खुद खोला अपनी फिटनेस का राज

नई दिल्ली, 15 सितंबर: कहते हैं कि उम्र बढ़ने के साथ लोगों के चेहरे से रौनक चली जाती है, लेकिन बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर के मामले में ये बात गलत साबित होती है। जैसे-जैसे उनकी उम्र बढ़ रही, वो और ज्यादा जवान लगने लगे हैं। जिस वजह से आए दिन सोशल मीडिया पर उनकी फिटनेस की चर्चा होती रहती है। हाल ही में अनिल ने अरबाज खान के टॉक शो Pinch में शिरकत की। साथ ही वहां पर उन्होंने अपनी फिटनेस से जुड़े कई राज खोले।

ब्रह्मा जी का वरदान मिला?

ब्रह्मा जी का वरदान मिला?

शो के दौरान अरबाज ने अनिल कपूर की उम्र का मुद्दा उठा दिया। साथ ही कुछ रिकॉर्डेड वीडियो भी दिखाए। इसमें लोग अनिल कपूर की उम्र के राज का अंदाजा लगा रहे थे। एक शख्स ने कहा कि मुझे लगता है वो किसी प्लास्टिक सर्जन के साथ रहते हैं, जबकि दूसरे शख्स का मानना था कि उन्हें ब्रह्मा जी का वरदान मिला है। इसके बाद तीसरे शख्स ने तो सारी हदें पार कर दी। उनसे कहा कि अनिल कपूर जवान रहने के लिए सांप का खून पीते हैं, यही उनकी फिटनेस का राज है।

ऊपर वाला था मेहरबान

ऊपर वाला था मेहरबान

हालांकि अनिल ने इन प्रतिक्रियाओं का बुरा नहीं माना। उन्होंने मजाक में अरबाज से पूछा कि क्या ये सवाल सही के हैं या आप लोगों ने पैसे देकर उन्हें ऐसा कहने को कहा है। इस पर अरबाज ने उन्हें आश्वासन दिया कि ये सब टिप्पणियां सही हैं। उनकी बात सुनकर अनिल ने कहा कि वो कहते हैं ना कि बहुत दिया देने वाले ने, आंचल में नहीं समाए। ऊपर वाला मेरे ऊपर मेहरबान था। उसने हर चीज से मुझे नवाजा है।

इस मामले में रहे भाग्यशाली

इस मामले में रहे भाग्यशाली

अनिल के मुताबिक भगवान की कृपा से उन्होंने बहुत कुछ हासिल किया है। चाहे वो करियर का हो या पारिवारिक या फिर फाइनेंश्ली। ये मदद करता है कि आप कैसे नजर आते हैं। एक्टर ने कहा कि वैसे तो हर कोई उतार-चढ़ाव से गुजरता है, लेकिन वो भाग्यशाली रहे हैं। उन्हें आशीर्वाद दिया गया है। साथ ही जो प्यार जनता ने दिया उसके लिए भी वो उनके शुक्रगुजार हैं।

क्या है पिंच 2?

क्या है पिंच 2?

सलमान खान के भाई अरबाज खान एक स्पेशल शो को होस्ट करते हैं, जिसका नाम पिंच है। इस शो के पहले सीजन ने खूब सुर्खियां बटोंरी थी, जिसके बाद इसका दूसरा सीजन लॉन्च किया गया। अभी तक इसमें सलमान खान, आयुष्मान खुराना, अनन्या पांडे, टाइगर श्रॉफ, राजकुमार राव, फराह खान, फरहान अख्तर और कियारा आडवाणी नजर आ चुके हैं।

कितने साल के हैं अनिल?

कितने साल के हैं अनिल?

अनिल कपूर जब बॉलीवुड में आए थे, तो वो एकदम पतले-दुबले थे, लेकिन अब उम्र बढ़ने के साथ उन्होंने अपने आपको एकदम फिट बना लिया। अभी वो 64 साल के हैं, लेकिन बॉलीवुड के 25 साल के एक्टर भी उनसे बड़े दिखते हैं। वैसे इसके लिए अनिल ने काफी मेहनत की है। वो रोजाना 2 घंटे से ज्यादा एक्सर्साइज करते हैं। कई बार जब काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ता है, तो भी वो एक्सर्साइज करना नहीं छोड़ते हैं। वो लोगों को फिटनेस के लिए प्रोटीन युक्त डाइट और खूब पानी पीने की सलाह दे चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+