अनन्या पांडे ने कराया बोल्ड फोटोशूट, अपने 'रेड लुक' से लगाया बोल्डनेस का तड़का
मुंबई, दिसंबर 08। अपने ग्लैमरस लुक से अक्सर सुर्खियों में रहने वालीं एक्ट्रेस अनन्या पांडे एकबार फिर अपने एक फोटोशूट को लेकर चर्चा में हैं। अनन्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अनन्या रेड ड्रेस में बेहद ही बोल्ड और हॉट नजर आ रही हैं।

रेड लिपस्टिक और न्यूड मेकअप से लुक में लगे चार चांद
अनन्या पांडे ने अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'केक पर चेरी'। अनन्या की फोटोज पर कई सेलेब्रिटीज ने उनकी इन तस्वीरों पर रिएक्शन दिया है। अनन्या पांडे की स्पाइसी रेड लिपस्टिक, न्यूड मेकअप और बन ने अपने सेंसुअस अवतार में खूब सुर्खियां बटोरी हैं। आपको बता दें कि अनन्या पांडे ने लाल रंग की रफ़ल ड्रेस के साथ अपने लुक में चार चांद लगा दिए हैं।

2019 में अनन्या ने किया डेब्यू
आपको बता दें कि स्टार किड अनन्या पांडे ने कुछ ही समय पहले इंडस्ट्री में कदम रखा है। उन्होंने साल 2019 में फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के जरिए डेब्यू किया था। हाल ही में उनकी फिल्म 'पति पत्नी और वो' को हाल ही में 2 साल पूरे हुए हैं। अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो अनन्या जल्द ही फिल्म 'लाइगर' में नजर आएंगी। अनन्या पांडे अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने लुक को लेकर ज्यादा पसंद किया गया है।

विवादों में फंसी अनन्या पांडे
आपको बता दें कि इंडस्ट्री में आए अनन्या को ज्यादा वक्त नहीं हुआ है और उनका नाम विवादों से जुड़ गया है। आर्यन खान ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अनन्या को पूछताछ के लिए बुलाया था। एनसीबी के समन के बाद अनन्या कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूर हो गई थीं, लेकिन हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर वापसी की है।
-
'महिलाओं को गंदे कॉल किए, मां के साथ बदतमीजी की', 63 साल के फेमस एक्टर ने ये क्या किया? क्यों की ऐसी हरकत? -
Nita Ambani और Ranveer Singh का डांस देख आंखें खुली रह जाएंगी, वायरल वीडियो ने मचाई तबाही -
लीवर कैंसर के बाद Dipika Kakar की दोबारा हालत खराब, Cyst से हिल गईं एक्ट्रेस, बोलीं- अब मेरे लिए दुआ करो -
Raghav Chadha के लिए साली साहिबा प्रियंका चोपड़ा ने किया ये बड़ा काम, बहन परिणीति चोपड़ा होंगी खुश -
'अमिताभ बच्चन के साथ इस सीन में मेरे पसीने छूट गए', 74 साल की जीनत अमान ने वीडियो शेयर कर किया खुलासा -
Ramayan में डबल रोल में दिखेंगे रणबीर कपूर, निभाएंगे ये 2 बड़े किरदार, खुद खोला इस पर्दे से राज -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी












Click it and Unblock the Notifications