शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम से अनन्या पांडे ने एयरपोर्ट पर करवाया ऐसा काम, भड़के लोग, एक्ट्रेस की लगाई क्लास

Ananya Panday and Abram: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इस समय इंटरनेट पर छाई हुई हैं। एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग हैरान हो गए हैं और उन्हें जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है।

अबराम के साथ नजर आईं अनन्या पांडे
इस समय अनन्या पांडे सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गईं हैं। वीडियो को देखने के बाद लोग एक्ट्रेस को खरी-खोटी सुना रहे हैं। दरअसल वीडियो में अनन्या पांडे बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे अबराम के साथ नजर आ रही हैं। दोनों एयरपोर्ट पर मौजूद हैं।

Ananya Panday

अबराम ने अनन्या पांडे का हैंडबैग उठाया
वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान का बेटा अबराम बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे का भारी हैंडबैग लेकर चल रहे हैं। एक्ट्रेस ने बच्चे से बैग उठवाया है। वीडियो में अबराम हैंडबैग को दोनों हाथों से पकड़े बार-बार ऊपर खींच रहे हैं। जबकि अनन्या पांडे एक हाथ में फोन पकड़े और दूसरा हाथ अबराम के कंधे पर रखकर आराम से चल रही हैं।

अनन्या पांडे की लग गई क्लास
लोगों को अनन्या पांडे का ये अंदाज बिल्कुल पसंद नहीं आया है। लोगों ने एक छोटे से बच्चे से अपना बैग उठवाने के लिए अनन्या पांडे की जमकर क्लास लगा दी गई है। लोग सोशल मीडिया पर अनन्या पांडे को जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों ने अनन्या का सपोर्ट भी किया है।

अनन्या पांडे पर भड़के यूजर्स
अनन्या पांडे की वीडियो को देखने के बाद लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- अनन्या शर्म करो, जो एक छोटे से बच्चे से बैग उठवा रही हो। वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा है- ये चाइल्ड लेबर है। ऐसा नहीं करना चाहिए। हालांकि एक यूजर ने ये भी लिखा कि अबराम ने जो बैग पकड़ा है, वह अनन्या नहीं उनकी बड़ी बहन सुहाना खान का है। लेकिन यूजर्स का फिर भी यही कहना है कि बैग चाहे किसी का भी हो, बच्चे से नहीं उठवाना चाहिए था।

फैंस ने की अबराम की परवरिश की तारीफ
वहीं शाहरुख खान के फैंस ने उनके छोटे बेटे अबराम के इस क्यूट जेस्चर और परवरिश की जमकर तारीफ कीहै। फैंस का कहना है कि शाहरुख खान और गौरी ने अबराम की बहुत अच्छी तरह से परवरिश की है और सही संस्कार दिए हैं। इस वीडियो को अबराम के एक फैन क्लब ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+