क्या Amrita Singh करेंगी दूसरी शादी? सैफ से तलाक होने के बाद एक्ट्रेस बोलीं- 'मैं आने वाले फ्यूचर में...'
Amrita Singh Second Marriage: एक वक्त था जब सैफ अली खान और अमृता सिंह बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक थे। 12 साल का उम्र में फासला होने के बावजूद दोनों ने साल 1991 में शादी की थी। लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्ते में दरार आनी शुरू हो गई थी और फिर साल 2004 में तलाक ले लिया।
अमृता सिंह से हुए तलाक के बाद सैफ अली खान अपनी लाइफ में आगे मूव ऑन कर गए और उन्होंने साल 2012 में करीना कपूर से शादी कर ली। लेकिन अमृता सिंह आज भी सिंगल और वह अपने दोनों बच्चों सारा अली खान और इब्राहिम अली खान का पालन पोषण कर रही हैं। हालांकि फैंस के मन में अक्सर सवाल उठते हैं कि आखिर अमृता ने दूसरी शादी क्यों नहीं की।

अमृता सिंह ने पूजा बेदी को दिए इंटरव्यू में एक बार अपनी दूसरी शादी पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि, 'मैं 16 साल की नहीं हूं और इसीलिए मैं नहीं करने वाली हूं। सच कहूं तो मुझे नहीं लगता कि दूसरी शादी करने वाली हूं लेकिन अपने आने वाले फ्यूचर को लेकर कुछ कह नहीं सकती। असल में मेरे पास वो सबकुछ है जो मुझे एक आदमी दे सकता है। मुझे नहीं लगता कि दोबारा शादी करने की जरूरत नहीं है।'
अमृता सिंह से पूछा गया था कि अगर वह दूसरी शादी बार शादी करें तो क्या फिर से अपने करियर को छोड़ देंगी। इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा था, 'नहीं शायद इसी वजह से मैं फिर से शादी नहीं करने वाली हूं।' बता दें कि, सैफ से शादी करने से पहले अमृता सिंह ने कई सुपरहिट फिल्में दी थी और उनका करियर पीक पर था। लेकिन शादी होने के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी।
हालांकि सैफ अली खान से साल 2004 में तलाक के बाद भी अमृता सिंह अपनी लग्जरी लाइफ जी रही हैं। वहीं उनके दोनों बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान भी अक्सर साथ नजर आते हैं। फिलहाल अमृता सिंह अपनी सिंगल लाइफ में बेहद खुश हैं। वहीं सैफ अली खान की बात करें तो करीना कपूर से शादी करने के बाद उनके दो बेटे हुए जिनका नाम तैमूर और जेह है।












Click it and Unblock the Notifications