12 साल छोटे सैफ अली खान के प्यार में पागल हो गई थीं अमृता सिंह, भागकर की थी शादी, फिर हुआ था ऐसा हाल

Saif Ali Khan and Amrita Singh: बॉलीवुड के नवाब यानी एक्टर सैफ अली खान हाल ही में अपनी मां शर्मिला टैगौर के साथ फेमस चैट शो 'कॉफी विद करण 8' में पहुंचे थे। इस शो में सैफ अली खान की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़े कई राज खोले गए जिनके बारे में सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। शो में सैफ अली खान और एक्ट्रेस अमृता सिंह के अफेयर और शादी को लेकर भी चर्चा हुई।

सैफ अली खान और अमृता सिंह का रिश्ता
सैफ अली खान और अमृता सिंह का अफेयर और उनकी शादी अपने आप में एक फिल्मी कहानी की तरह है। आपको बता दें कि सैफ अली खान ने अपने से 12 साल बड़ी अमृता सिंह से प्यार किया था और फिर शादी भी कर ली थी। फिलहाल दोनों का तलाक हो चुका है और दोनों के दो बच्चे, सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं।

amrita singh

सैफ अली खान ने बाद में की दूसरी शादी
जानकारी के अनुसार 80 के दशक में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वाली अमृता सिंह ने उस समय के स्ट्रगलर एक्टर सैफ अली खान से परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी। सैफ अली खान ने अमृता सिंह से अलग होने के काफी समय बाद अपने से 10 साल छोटी करीना कपूर से शादी कर ली है और दोनों के दो बेटे, तैमूर अली खान और जेह अली खान हैं।

सैफ अली खान और अमृता सिंह की लव स्टोरी
आपको बता दें कि सैफ अली खान और अमृता सिंह पहली बार राहुल रवैल के फिल्म के सेट पर मिले थे। इस फिल्म से सैफ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे थे। राहुल ने अमृता को सैफ के साथ एक फोटोशूट करने के लिए कहा था। फोटोशूट के दौरान सैफ ने बिना हिचकिचाते हुए अमृता के कंधे पर अपना हाथ रख दिया था। तभी अमृता ने अच्छी तरह से सैफ को पहली बार देखा था।

फोटोशूट के दौरान शुरू हुआ था प्यार
अमृता सिंह ने एक चैट शो में बताया था कि फोटोशूट के दौरान पहली ही नजर में उन्हें सैफ अली खान पसंद आ गए थे। हालांकि दोनों ने एक दूसरे को इस बारे में कुछ नहीं कहा था। ऐसा इसलिए, क्योंकि अमृता सिंह उस वक्त की टॉप एक्ट्रेस थीं और सैफ अली खान फिल्मों में एंट्री करने के लिए स्ट्रगल कर रहे थे।

डिनर डेट पर अमृता के घर गए थे सैफ
एक दिन सैफ अली खान ने हिम्मत करके अमृता सिंह को कॉल किया था। सैफ अली खान ने अमृता सिंह को कॉल किया और उनसे डिनर डेट के लिए पूछा था। अमृता ने उस समय सैफ को अपने घर पर ही बुला लिया था। जब सैफ अली खान अपनी लेडीलव अमृता सिंह के घर पहुंचे थे तो वह उनका बिना मेकअप वाला कैजुएल लुक देखकर हैरान हो गए थे। अमृता सिंह के घर पर डिनर करने के बाद दोनों ने एक-दूसरे के साथ पूरी रात बात की थी।

अमृता को सैफ ने पहली बार किया था किस
देखते ही देखते दोनों एक-दूसरे में खो गए और इस दौरान दोनों के बीच पहली बार लिपलॉक किस भी हो गया था। आखिरकार सैफ अली खान ने अमृता सिंह से अपने दिल का हाल बयां किया था। एक-दूसरे को प्रपोज करने के बाद सैफ अली खान दो दिनों तक अमृता सिंह के घर पर रहे थे।

अमृता सिंह से 12 साल छोटे हैं सैफ अली खान
इन दो दिनों में अमृता सिंह एक्टर सैफ अली खान के प्यार में पागल हो गई थीं। एक तरफ अमृता सिंह बॉलीवुड की सुपरस्टार थीं, तो वहीं सैफ अली खान अपनी पहचान बनाने के लिए खूब मेहनत कर रहे थे। 33 साल की अमृता सिंह 21 साल के सैफ अली खान से शादी करने के लिए तैयार थीं लेकिन सैफ अली खान शादी के अलावा अपना करियर भी देख रहे थे। उम्र में फासला होने के साथ साथ दोनों के करियर में भी कई समस्याएं थीं।

सैफ के पैरेंट्स को नहीं मंजूर था ये रिश्ता
कुछ समय बीतने के बाद सैफ अली खान और अमृता सिंह ने तय कर लिया था कि वह अब एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते हैं। दोनों ने एक-दूसरे के साथ पूरी जिंदगी बिताने का फैसला कर लिया था। आपको बता दें कि सैफ अली खान के परिवार को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। सैफ के पेरेंट्स चाहते थे कि इस उम्र में वह सिर्फ अपने करियर पर ध्यान दें, लेकिन सैफ ने किसी की नहीं सुनी।

परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी
वहीं अमृता सिंह के परिवार वाले भी इस रिश्ते से नाखुश थे। हालांकि सैफ और अमृता ने साल 1991 में एक इंटीमेट सेरेमनी में परिवार के खिलाफ जाकर शादी कर ली थी। इस शादी के लिए अमृता सिंह ने अपना धर्म भी बदल लिया था। गुपचुप शादी की वजह से अमृता सिंह और सैफ अली खान की कोई वेडिंग फोटो उपलब्ध नहीं है।

शादी के 13 साल बाद लिया था तलाक
दोनों ने शादी तो कर ली थी लेकिन इसके बाद ही दोनों के बीच तकरार शुरू हो गई थी। धीरे-धीरे सैफ और अमृता का रिश्ता बिखरने लगा था। ऐसे में शादी के 13 साल बाद दोनों ने तलाक लेने का फैसला कर लिया था। हालांकि दोनों ने ये कभी नहीं बताया कि तलाक लेने की असली वजह क्या था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि अमृता सिंह और सैफ अली खान के बीच में एक्टर की नई गर्लफ्रेंड इटालियन डांसर व मॉडल रोजा कैटालानो की एंट्री हो चुकी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+