जब अमिताभ बच्चन ने पत्नी जया से कर दी थी बात बंद, बच्चों से भी बना ली थी दूरी, घर पर करते थे ऐसा बर्ताव
Amitabh Bachchan Jaya Bachchan: बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन यूं ही नहीं सिनेमाजगत के महानायक कहलाते हैं। वह अपने हर किरदार में जान फूंक देते हैं। अब हाल ही में उनसे जुड़ा एक किस्सा प्रोड्यूसर और डायरेक्टर निखिल आडवाणी ने साझा किया। जिसमें उन्होंने बताया एक बार एक्टर ने अपनी पत्नी जया बच्चन और बच्चों बातचीत बंद कर दी थी।
रेडिफ को दिए एक इंटरव्यू के दौरान निखिल आडवाणी ने बताया कि फिल्म कभी खुशी कभी गम में एक सीन है जिसमें अमिताभ बच्चन बेटे का रोल निभा रहे शाहरुख खान को काजोल से शादी करने पर अपने घर से बाहर निकाल देते हैं। इस सीन में अमिताभ को एक डॉयलाग बोलना था, 'आज तुमने साबित कर दिया कि तुम मेरे खून नहीं हो।'

निखिल ने ये भी बताया कि इस सीन के शूट में दो दिन का समय लगना था लेकिन इसमें तीन दिन लग गए जिसके चलते उन्होंने जया जी से माफी मांगी थी क्योंकि मुझे जया बच्चन से यह पता चला कि इस शूट के चलते दो दिन तक अमिताभ बच्चन ने अपनी पत्नी जया और दोनों बच्चों से कोई बातचीत नहीं की वह पूरा समय घर में यहां से वहां गुस्से में घूमते रहते थे।
जब जया बच्चन ने अमिताभ बच्चन से इस बात की वजह पूछी तो उन्होंने बताया कि वह फिल्म के एक सीन के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। हालांकि जया ये सुनकर काफी हैरान थीं। लेकिन इससे ये पता चलता है कि बिग बी अपने काम को लेकर कितनी अहमियत देते हैं। बता दें कि, फिल्म कभी खुशी कभी गम में अमिताभ बच्चन के अलावा ऋतिक रोशन, करीना कपूर, जया बच्चन, शाहरुख खान और काजोल लीड रोल में थे।
अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म गणपत में देखा गया था। जिसमें उनके साथ टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन लीड रोल में नजर आई थीं। हालांकि ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। अब बिग बी जल्द ही अपनी अगली फिल्म कल्कि 2898 AD'में नजर आएंगे। जिसको लेकर वह काफी समय से चर्चा में हैं। ये फिल्म 9 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications