Amitabh Bachchan ने पहलगाम आतंकी हमले पर किया ऐसा पोस्ट, बौखलाए लोग और सरेआम कही ऐसी बात
Amitabh Bachchan On Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में कुल 26 लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं। पर्यटकों की मौत को लेकर आज भी पूरा देश गुस्से में नजर आ रहा है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक ने इस हादसे पर अपना रिएक्शन दिया है।
पहलगाम आतंकी हमले पर सेलेब्स का रिएक्शन
इस हादसे को लेकर अक्षय कुमार, सोनू सुद, अनुपम खेर, अजय देवगन, कमल हासन, रवीना टंडन जैसे स्टार्स ने सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दिया था। वहीं इन सबके बीच बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का पोस्ट भी तेजी से वायरल हुआ था।

अमिताभ बच्चन ने किया ऐसा पोस्ट
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने 22 अप्रैल 2025 की देर रात जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसके चलते यूजर्स उन पर आगबबूला हो गए थे।
अमिताभ बच्चन की चुप्पी पर लोगों ने साधा निशाना
सोशल मीडिया यूजर्स ने पहलगाम हमले पर अमिताभ बच्चन की चुप्पी के लिए उन पर निशाना साधा था। हालांकि बिग बी के फैंस ने एक्टर का बचाव भी किया है। आपको बता दें कि 22 अप्रैल 2025 की रात को 1 बजकर 20 मिनट पर अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट के नाम पर सिर्फ T5356 लिखा था और आगे सब खाली छोड़ दिया था। ये देख कुछ यूजर्स को उन पर गुस्सा आ गया था।
अमिताभ बच्चन की पोस्ट देख बौखलाए यूजर्स
-अमिताभ बच्चन के इस तरह का पोस्ट देख यूजर्स काफी भड़क गए हैं। लोग बिग बी के इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- जया जी ने फोन छीन लिया था क्या? आगे लिखते नहीं बना पहलगाम के बारे में? वहीं एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- कश्मीर में जो हुआ, उस पर एक पोस्ट नहीं? कुछ तो लिखना था।
-एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- आदरणीय सर, कभी कभी कुछ बोल देना चाहिए। ऐसे नरसंहार के बाद की चुप्पी बिल्कुल सही नहीं है। वहीं एक यूजर ने लिखा है- कुछ तो लिख देते सर। ऐसे वक्त में आपको भारतीयों के साथ खड़ा रहना चाहिए था।
फैंस ने किया बिग बी का बचाव
वहीं अमिताभ बच्चन के फैंस ने सुपरस्टार का बचाव किया है और लिखा है कि खामोशी बहुत कुछ कहती है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है- बहुत आहत हैं, लग रहा है अमिताभ सर, शब्दों की कमी पड़ गई है। शायद कुछ लिखना चाह रहे थे पहलगाम पर लेकिन दिल के दर्द ने लिखने नहीं दिया।
22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुआ था आतंकी हमला
आपको बता दें कि 22 अप्रैल 2025 (मंगलवार) को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसारन घाटी में एक आतंकी हमला हुआ था। आतंकियों ने वहां मौजूद पर्यटकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं, जिसमें 26 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और कई घायल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications