अभिषेक बच्चन ने पिता अमिताभ को दिया नया गैजेट, बिग बी ने शेयर की तस्वीर, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग
Amitabh Bachchan Abhishek Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह 81 साल की उम्र में भी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। इसके अलावा बिग बी अपनी जिंदगी से जुड़े तमाम अपडेट्स अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने नए लुक में एक तस्वीर साझा की है।
अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन के बॉन्ड से तो हर कोई वाकिफ है। हाल ही में अभिषेक ने अपने पिता को एक गैजेट गिफ्ट के तौर पर दिया जिसकी तस्वीर बिग बी ने सोशल मीडिया पर शेयर की। फोटो में एक्टर ब्लू कलर कि जैकेट और हेडसेट पहने हुए नजर आ रहे हैं।

अमिताभ बच्चन ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन पर लिखा, 'वाओ..एप्पल विज़न प्रो.. बिल्कुल परे.. इस 'बेबी' को पहनने के बाद देखना फिर कभी पहले जैसा नहीं रहेगा. अभिषेक ने अभी मुझे इससे इंट्रोड्यूस कराया और..।' अमिताभ बच्चन की इस तस्वीर पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
कितनी है हेडसेट की कीमत?
एक्टर की फोटो पर सिंगर इला अरुण ने कमेंट करते हुए कहा 'वाउ सर वाट हप्पेनिंग पिक्चर।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सुपरस्टार की कितनी शानदार तस्वीर।' रिपोर्ट्स की मानें तो अमिताभ बच्चन के इस हेडसेट की कीमत करीब 2.9 लाख है। वहीं इसकी इंटर्नल स्टोरेज 256 GB है। फिलहाल अमिताभ बच्चन की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट
वहीं अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म कल्कि 2898 की शूटिंग में बिजी हैं। जो कि इस साल 27 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार्स प्रभास और कमल हासन भी लीड रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी स्क्रीन शेयर करेंगी। फैंस को अमिताभ की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications