Amitabh Bachchan की पसली में लगी थी चोट, महानायक ने बताया अब कैसा है सेहत का हाल?
फिल्म प्रोजेक्ट के की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन को चोट लग गई थी। अब महानायक ने एक ब्लॉग लिखकर अपना हेल्थ अपडेट दिया है।
Amitabh Bachchan Health Update: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को फिल्म 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग के दौरान गंभीर चोटें आ गई थी। उन्होंने खुद अपने फैंस को जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि, कुछ एक्शन सीन शूट करने के दौरान उनकी पसलियों में चोट आई है। जिससे उनके फैंस काफी परेशान हो गए थए। अब अमिताभ बच्चन ने खुद फैंस को अपना हेल्थ अपडेट दिया है और बताया है कि वह अभी बेड रेस्ट पर हैं।

अमिताभ बच्चन की कैसी है तबीयत?
अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा, "सबसे पहले.. मैं सभी फैंस को आभार व्यक्त करना चाहता हूं कि आप सभी ने मेरी चोट ठीक होने के लिए प्रार्थनाएं की। आप सभी ने मुझे जो तवज्जो दी है, मैं इसके लिए आपका बहुत आभारी हूं। अब मैं धीरे-धीरे ठीक हो रहा हूं। इसमें समय लगेगा और डॉक्टरों ने जो कहा है उसका पालन पूरी लगन से किया जा रहा है, आराम और छाती पर पट्टी बांधकर। फिलहाल शूटिंग को रोक दिया गया है और जब हालत ठीक होगी तो ये भी शुरू होगा। लेकिन सभी के लिए मेरा आभार।"
बेड रेस्ट पर हैं महानायक
अभिनेता ने खुलासा किया था कि वह दर्द में थे और चलने और सांस लेने में कठिनाई महसूस कर रहे थे। उन्होंने यह भी बताया कि, अपने मुंबई आवास 'जलसा' में लौटने से पहले हैदराबाद स्थित एक अस्पताल में सीटी स्कैन कराया और डॉक्टरों ने उन्हें बिस्तर पर आराम करने की सलाह दी है। अमिताभ बच्चन फिलहाल जलसा में आराम कर रहे हैं और वह फिलहाल कुछ समय के लिए अपने फैंस से मुलाकात नहीं कर पाएंगे। उम्मीद है कि महानायक जल्द ही रिकवर हो जाएंगे। हालांकि फैंस की दुआएं उनके साथ हैं।












Click it and Unblock the Notifications