अमिताभ बच्चन और जया की शादी को हुए 49 साल, शेयर की ये अनदेखी तस्वीर
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी को आज यानी 3 जून को 49 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर बिग बी ने सोशल मीडिया पर शादी की एक तस्वीर साझा की है।
मुंबई, 3 जून: अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी जैसी है। दोनों ने अपने रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव का सामना किया है। लेकिन इसके बावजूद इस जोड़ी ने एक दूसरे का हाथ हमेशा थामे रखा। आज यानी 3 जून को दोनों की शादी को 49 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की एक तस्वीर साझा की है।

अमिताभ-जया की 49वीं सालगिरह
बॉलीवुड की एवरग्रीन जोड़ी अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के साथ को आज यानी 3 जून को 49 साल हो गए हैं। जी हां अमिताभ और जया बच्चन की आज 49वीं सालगिरह है। दोनों ने अपनी लव स्टोरी में काफी उतार-चढ़ाव देखें हैं। इसके बावजूद दोनों एक दूसरे आज भी बेपनाह प्यार करते हैं। अब शादी की 49वीं सालगिरह के मौके पर बिग बी ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीर साझा की।
अमिताभ ने शेयर की शादी की तस्वीर
अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दो तस्वीरें साझा की हैं। एक तस्वीर में बिग बी हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं। तो वहीं दूसरी तस्वीर में उन्होंने अपनी शादी की यादें साझा की। ये तस्वीर अमिताभ और जया की शादी के दौरान मंडप की है। इस पोस्ट के जरिए बिग बी सभी फैंस का धन्यवाद किया।

अमिताभ ने फैंस का किया धन्यवाद
अमिताभ बच्चन वने पोस्ट शेयर कर लिखा, "जया और मेरी, विवाह जयंती पे जो स्नेह और आदर प्रदान किया गया है उसके लिए हाथ जोड़ कर प्रणाम करता हूँ । धनयवाद ! सब को उत्तर न दे पाएँगे, इस लिए यहाँ प्रतिक्रिया, प्रतिवचन , स्वीकार करें। इसके साथ ही उन्होंने कई सारी हार्ट इमोजी भी बनाई।"

अमिताभ और जया की एकसाथ फिल्में
आपको बता दें कि, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन एक साथ कईं दर्जनों फिल्मों में काम कर चुके हैं। उस दौर में दोनों को साथ देखना फैंस काफी पसंद करते थे। ये दोनों अपनी पहली फिल्म बंशी और बिरजू में साथ नजर आए थे जो कि, साल 1970 में रिलीज हुई थी। इसके अलावा फिल्म शोले, जंजीर, चुपके चुपके, मिली जैसी हिट फिल्मों में दोनों साथ नजर आए।

निजी समारोह में की थी शादी
इन फिल्मों में काम करने के दौरान दोनों का इश्क परवान चढ़ता गया। जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। आज ही के दिन 3 जून को साल 1973 में ये जोड़ी एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंध गए, जिसमें कुछ दोस्तों और परिवार के सदस्यों ने भाग लिया।












Click it and Unblock the Notifications