बेटे अभिषेक और बहू ऐश्वर्या के तलाक की अफवाहों के बीच अमिताभ बच्चन ने भेजा निम्रत कौर को गुलदस्ता, लगाई मुहर!

Abhishek Bachchan and Nimrat Kaur Affair Rumors: बच्चन परिवार पिछले कुछ समय से लगातार खबरों में बना हुआ है। इसकी वजह है बेटे अभिषेक और बहू ऐश्वर्या राय के रिश्ते में आई खटास। रिपोर्ट्स में दोनों के अलग होने की खबरें पिछले लंबे समय से चलती आ रही हैं। यहां तक की कुछ खबरों में तलाक होने की भी बात कही जाने लगी। इसके अलावा अभिषेक के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की भी खबरें आने लगी थीं।

इन खबरों को तूल तब मिली जब कई मौकों में अभिषेक और ऐश्वर्या साथ नहीं पहुंचे। इसमें बेटी आराध्या का एनुअल फंक्शन से लेकर अनंत अंबानी का रिसेप्शन भी शामिल है। इन दोनों मौके पर कपल साथ स्पॉट न होकर अलग अलग दिखा। इसके बाद अलग होने की चिंगारी आग बन गई। इन सबके बीच खबरें आईं कि अभिषेक बच्चन अब निम्रत कौर को डेट कर रहें।

Did Amitabh Bachchan send a bouquet to Nimrat Kaur Amidst the news of Aishwarya Abhishek divorce Rumors

फिल्म दसवीं के सेट पर हुई मुलाकात
दरअसल, दोनों ने साथ में फिल्म दसवीं की थी। इसमें अभिषेक, निम्रत के साथ यामी गौतम भी थी। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इसी फिल्म से अभिषेक और निम्रत के बीच नजदीकियां बढ़नी शुरू हो गईं थी। बता दें, इस फिल्म में निम्रत का काम देखकर अमिताभ बच्चन ने गुलदस्ता भेजा था। इसके साथ उन्होंने एक प्यारा नोट भी भेजा था। इसमें उन्होंने लिखा शायद ही हमारी कोई ज्यादा लंबी बातचीत या मुलाकात हुई है। मैंने आखिरी बार आपकी तारीफ कैडबरी का ऐड देख कर यशराज फिल्म्स के कार्यक्रम में की थी। लेकिन दसवीं में आपका काम बहुत शानदार है। एक्टिंग में बारीकियां, एक्सप्रेशन, सब तारीफ के काबिल है! इसके लिए आपको बधाई।


ट्रोल हो रहीं निमृत
खै़र सोशल मीडिया पर कुछ अलग ही खबरें देखने को मिल रही हैं। कुछ पोस्ट में यह दावा किया जा रहा है कि अभिषेक बच्चन और निमरत कौर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। यहां तक कि दोनों के रिलेशन की भी खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि दोनों कई बार अलग अलग एक ही जगह पर स्पॉट हो चुके हैं और साथ में हैंगआउट भी कर रहे हैं। हालांकि इन खबरों के बीच अभिषेक और निमरत दोनों को लेकर काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स अलग अलग रिएक्शन दे रहे हैं। हालांकि इन खबरों पर अभी तक बच्चन परिवार, ऐश्वर्या और निम्रत किसी की भी तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। अभिषेक और ऐश्वर्या की खबरों पर oneindia hindi पुष्टि नहीं करता। साथ ही oneindia hindi निमरत और अभिषेक की खबरों की भी पुष्टि नहीं करता। ये खबर भी बस सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर आधारित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+