अमिताभ बच्चन ने महिलाओं की 'ब्रा' और 'पैंटी' पर कही थी ये बात, पुराना ट्वीट वायरल, अब हुआ ये हाल
Amitabh Bachchan On Women Undergarments: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन फिल्मों के साथ साथ ट्विटर पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वह पिछले काफी समय से ट्विटर पर तरह तरब की बातें पोस्ट करते रहते हैं और अपने फैंस को अपनी लाइफ का अपडेट देते रहते हैं। हाल ही में एक रेडिट यूजर ने महिलाओं के अंडरगार्मेंट्स को लेकर बिग बी के एक पुराने ट्वीट का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया है। देखते ही देखते ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अमिताभ बच्चन के इस पुराने ट्वीट ने इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया है।
अमिताभ बच्चन ने महिलाओं पर कही ये बात
अमिताभ बच्चन ने अपने उस पुराने ट्वीट में लिखआ था- अंग्रेजी भाषा में 'ब्रा' एकवचन और 'पैंटी' बहुवचन क्यों है। अब उनके 13 साल पुराने इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट रेडिय पर शेयर किया गया है जिसके बाद ये तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस ट्वीट के स्क्रीनशॉट वाले पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कई लोग जहां इस ट्वीट के लिए अमिताभ बच्चन को ट्रोल कर रहे हैं वहीं कुछ लोग उनके सपोर्ट में भी नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन का ये ट्वीट 13 साल पुराना है जो कि उन्होंने 12 जून 2010 को दोपहर के 3:24 बजे किया था।

ब्रा और पैंटी पर बिग बी का बयान
सोशल मीडिया यूजर्स 'ब्रा' और 'पैंटी' को लेकर अमिताभ बच्चन के इस पुराने ट्वीट को दोबारा शेयर कर रहे हैं और उस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- अच्छा सवाल है, बच्चन साहब इसे केबीसी के अगले सीजन में आजमाएंगे। वहीं एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये मैसेज आज स्पष्ट होना चाहिए कि बिग बी क्या कहना चाहते थे। एक यूजर ने बिग बी को ट्रोल करते हुए लिखा है- आपसे इसकी उम्मीद नहीं थी।
13 साल पुराना ट्वीट हो रहा है वायरल
सोशल मीडिया पर कुछ लोग जहां इस ट्वीट को लेकर अमिताभ बच्चन का मजाक बनाने में लगे हैं वहीं कुछ लोग उनके सपोर्ट में भी हैं। आपको बता दें कि बहुत से फैंस बिग बी का सपोर्ट भी कर रहे हैं। इन फैंस का कहना है कि सवाल अंग्रजी व्याकरण का है, भले ही उन्होंने उदाहरण में ऐसी चीजों का इस्तेमाल किया है, लेकिन बात बिल्कुल सही है।
बिग बी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
80 वर्षीय अमिताभ बच्चन को आखिरी बार फिल्म 'ऊंचाई' में देखा गया था। ये फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ बोमन ईरानी, अनुपम खेर और परिणीति चोपड़ा नजर आई थीं। अब बिग बी जल्द ही प्रभास और दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'गणपत' में भी नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications