81 साल के अमिताभ बच्चन को किस पर है क्रश? बिग बी ने खोला राज, कहा-'बेहद खूबसूरत हैं'

Amitabh Bachchan Crush: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 15 को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर आए दिन शो में फैंस के साथ अपनी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से साझा करते हैं। अब हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा राज खोला जिसे सुनकर उनके फैंस दंग रह जाएंगे।

हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति शो में अमिताभ बच्चन 5वीं क्लास के बच्चे के साथ खेल खेलते हुए नजर आए। इस दौरान बिग बी ने हर बार की तरह फैन के साथ जमकर मस्ती की। शो में कंटेस्टेंट की बहन ने खुलासा किया कि उनके भाई पर कई लड़कियों का क्रश है। ये सुनकर अमिताभ बच्चन हैरान रह जाते हैं।

Amitabh Bachchan

शो में जब यही सवाल कंटेस्टेंट ने जब अमिताभ बच्चन से पूछा कि, 'जब आप स्कूल में थे तो आपको कितनी लड़कियों पर क्रश था?' बिग बी ने इसका जवाब ऐसा दिया कि हर कोई दंग रह गया। एक्टर ने कहा, 'जितनी भी महिलाएं हैं मेरा उन सब पर क्रश है। क्योंकि वह सभी बेहद खूबसूरत हैं। जितनी महिलाएं यहां बैठी हैं सब पर क्रश है। जितने भी यहां पुरुष मौजूद हैं वह सभी मेरे मित्र हैं।'

अमिताभ बच्चन का यह जवाब सुनकर मौजूदा सभी लोग जोर-जोर से तालियां बजाने लगे। इससे पहले कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर एक महिला ने अमिताभ के लिए फिल्म कालिया का गाना "जब से तुमको देखा" गाया था। इतना ही नहीं उन्होंने बिग-बी को फ्लाइंग किस भी दी थी। ये देखकर बिग-बी ब्लश करने लगे।

वहीं अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में वह टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की फिल्म गणपत में नजर आए थे। हालांकि फिल्म को फैंस की ओर से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। इसके बाद एक्टर जल्द ही साउथ सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की अगली फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में नजर आएंगे। ये फिल्म अगले साल 12 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+