राजू श्रीवास्तव को बिग बी ने भेजी थी ऑडियो रिकॉर्डिंग, कॉमेडियन ने खोली एक बार आंख लेकिन फिर...
राजू श्रीवास्तव के निधन के बाद अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया कि उन्होंने राजू को एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजी थी। लेकिन इसके बावजूद राजू की जान नहीं बच पाई।
मुंबई, 23 सितंबर: कॉमेडी के बादशाह राजू श्रीवास्तव 21 सितंबर को हम सबको छोड़कर चले गए। 42 दिनों से वह दिल्ली एम्स में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे। लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद वह अपनी जिंदगी की जंग हार गए। राजू श्रीवास्तव की हुई अचानक मौत के बाद बॉलीवुड जगत में शोक की लहर है। वहीं राजू के जाने से बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन बेहद दुखी हैं। कुछ देर पहले उन्होंने राजू को याद कर एक इमोशनल ब्लॉग लिखा।
Recommended Video


राजू श्रीवास्तव थे बिग बी के जबरा फैन
ये तो सभी जानते हैं कि राजू श्रीवास्तव अमिताभ बच्चन के जबरा फैन रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत भी अमिताभ बच्चन की मिमिक्री से की। वह कैसे बैठते हैं और बोलते हैं राजू श्रीवास्तव ने उनकी मिमिक्री कर सबको एंटरटेन किया है। खुद अमिताभ बच्चन भी उनकी मिमिक्री को काफी पसंद करते थे। ऐसे में राजू श्रीवास्तव को यूं अचानक जाना बिग बी के लिए बड़ा झटका है। इस बीच अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग लिखकर ये खुलासा किया कि राजू को होश में लाने के लिए वह अपनी आवाज में ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजते थे।

कॉमेडियन को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ
बिग बी ने कॉमेडियन को यादकर लिखा कि,' एक और सहयोगी दोस्त, क्रिएटिव आर्टिस्ट हम सबको छोड़कर चला गया। अचानक वह बीमार पड़े और अपने समय से पहले ही चले गए। उनकी हास्य कलाकारी तो अभी और बाहर आनी थी। हास्य बोध और जन्म के साथ मिली हास्य कला हमेशा हमारे साथ रहेगी। वो अब स्वर्ग से मुस्कुराते रहेंगे और भगवान को भी हंसाते रहेंगे।'

होश में लाने के लिए भेजते थे ऑडियो रिकॉर्डिंग
इसके अलावा अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में यह भी बताया कि राजू श्रीवास्तव को होश में लाने के लिए वह रोज उन्हें अपनी आवाज में ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजते थे। अमिताभ बच्चन ने बताया कि, 'जब राजू कोमा में थे तो उनको होश में लाने के उनके परिवार वालों ने एक मैसेज रिकॉर्ड करके भेजने का आग्रह किया था। मैंने ऐसा किया और राजू ने मेरी आवाज सुनने के बाद एक बार अपनी आंखें भी खोली थीं लेकिन फिर हमेशा के लिए बंद कर ली'।

राजू ने एक बार खोली आंख लेकिन फिर...
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वॉयस नोट में अमिताभ बोल रहे थे- 'बहुत हुआ राजू, उठो राजू उठो, हम सभी को हंसना सिखाते रहो'। लेकिन अमिताभ बच्चन की इस कोशिश के बावजूद भी डॉक्टर्स राजू श्रीवास्तव को बचाने में नाकामयाब रहे। परिवार को उम्मीद थी कि राजू जल्द ठीक हो जाएंगे लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था।

नहीं रहे राजू श्रीवास्तव
बता दें कि 10 अगस्त को राजू श्रीवास्तव को अचानक जिम में एक्सरसाइज करते हुए कार्डियक अरेस्ट आया था। जिसके बाद उन्हें तुरंत दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। लगभग 42 दिनों तक वह अस्पताल में भर्ती रहे। उनके दोस्तों से लेकर फैंस ने उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांगी की थी। मगर सबको हंसाने वाले राजू सभी की आंखों में आंसू लाकर चले गए।
-
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
'सरके चुनरिया' सॉन्ग विवाद में नया मोड़, Nora Fatehi का बड़ा बयान, खोला AI पोस्टर का राज -
Dhurandhar 2 को रिलीज से पहले लगा बड़ा झटका, पेड प्रिव्यू शोज कैंसिल, जानें क्या हुआ फिल्म के साथ -
Ustad Bhagat Singh X Review: क्या चला पवन कल्याण का जादू? किसी ने कहा सुपरहिट तो कुछ बोले बोरिंग -
57 की उम्र में फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने उतारे सारे कपड़े, फिर शेयर की ऐसी तस्वीर, क्यों करना पड़ा ऐसा काम? -
अश्लील गाने पर नोरा फतेही का जबर डांस, 'सरके चुनर तेरी सरके' पर क्यों हो रहा बवाल? बौखलाए लोग -
Nora Fatehi के 'सरके चुनरिया' गाने पर सरकार का बड़ा एक्शन, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कह दी ऐसी बात -
भोजपुरी के ये 3 गाने हैं 'बदनाम', सुनते ही कान कर लेंगे बंद, खुलेआम नहीं हेडफोन लगाकर सुनना -
Dhurandhar 2 Advance Booking: रिलीज से पहले ही 'धुरंधर 2' ने मचा दी तबाही, एडवांस बुकिंग ने तोड़े रिकॉर्ड -
'जरा सी भी शर्म नहीं', Nora Fatehi के गाने पर भड़कीं BJP सांसद कंगना रनौत, खुलेआम कही ऐसी बात -
'मैं कुछ खाकर मर जाऊंगी', Monalisa की मां हुईं परेशान, मुस्लिम मर्द से शादी पर काटा ऐसा बवाल, अब क्या होगा?












Click it and Unblock the Notifications