5 आलीशान बंगले और करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं अमिताभ बच्चन, कमाई जानकर पकड़ लेंगे माथा
Amitabh Bachchan Net Worth: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि बिग बी ने अपनी लाडली बेटी श्वेता बच्चन नंदा को अपना आलीशान और खास बंगला प्रतीक्षा गिफ्ट में दे दिया है। इस बंगले की कीमत 51 करोड़ रुपए के आसपास है। इस खबर के सामने आने के बाद से लोग अमिताभ बच्चन की चर्चा करने में लगे हुए हैं। आपको बता दें कि एक समय था जब अमिताभ बच्चन महीने में सिर्फ 500 रुपये कमाते थे लेकिन आज वह करोड़ों लोगों के दिलों पर न केवल राज करते हैं बल्कि करोड़ों की संपत्ति के मालिक भी हैं। उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर ये मुकाम हासिल किया है। आइए आपको बताते हैं अमिताभ बच्चन की लग्जरी लाइफ और कुल संपत्ति के बारे में।
अमिताभ बच्चन का करियर
आपको बता दें कि अपने करियर के शुरुआती दिनों में अमिताभ बच्चन को काफी रिजेक्शन्स का सामना करना पड़ा था। लोगों को शुरुआत में अमिताभ बच्चन की एक्टिंग बिल्कुल पसंद नहीं आई थी। उनका लुक और उनकी आवाज भी लोगों को कुछ खआस पसंद नहीं थी। लेकिन अमिताभ बच्चन ने खुद पर खूब मेहनती की और आज एक सफल एक्टर होने के साथ साथ एक शानदार होस्ट भी हैं। आज हर फिल्म मेकर उनके साथ काम करना चहता है। हर स्टार एक बार बिग बी के साथ स्क्रीन शेयर करना चाहता है।

सालाना कमाते हैं 60 करोड़ रुपए
caknowledge की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ बच्चन की कुल संपत्ति 3190 करोड़ रुपये के आसापस है। वहीं अमिताभ बच्चन सालाना 60 करोड़ रुपये तक की कमाई कर लेते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमिताभ बच्चन 'कौन बनेगा करोड़पति' के हर सीजन में प्रति एपिसोड 5 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं। हालांकि शुरुआत में ये फीस करीब 1.5 करोड़ रुपए थी। अमिताभ बच्चन एक फिल्म के लिए करीब 12 करोड़ रुपए वसूलते हैं। वहीं इसके अलावा अमिताभ बच्चन ब्रांड एंडोर्समेंट से भी मोटी कमाई करते हैं। वह एक विज्ञापन करने के लिए करीब 5 करोड़ रुपए लेते हैं।
रियल स्टेट बिजनेस में किया है निवेश
अमिताभ बच्चन ने रियल स्टेट बिजनेस में भी निवेश कर रखा है है। यूएस की टेक कंपनी समेत जस्ट डायल में उनका काफी बड़ा निवेश है। महानायक अमिताभ बच्चन के पास मुंबई में पांच बंगले हैं, जिनमें से जलसा, जनक, प्रतीक्षा और वत्स काफी मशहूर हैं। अमिताभ बच्चन अपने परिवार के साथ मुंबई के जुहू इलाके में स्थित जलसा बंगले में रहते हैं। इस बंगले की कीमत करीब 100 करोड़ रुपये के आसपास है।
फ्रांस में भी खरीद रखी है प्रॉपर्टी
बिग बी के जनक बंगले में उनका ऑफिस मौजूद है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले में उनका पैतृक आवास भी है, जिसे अमिताभ बच्चन ने एक शिक्षा संस्थान में तब्दील कर दिया है। देश के कई इलाकों में उनकी प्रॉपर्टीज मौजूद हैं। जानकारी के अनुसार अमिताभ बच्चन ने फ्रांस में भी प्रॉपर्टी खरीद रखी है।
अमिताभ बच्चन का कार कलेक्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमिताभ बच्चन के पास 11 लग्जरी और महंगी गाड़ियों का शानदार कलेक्शन है। उनके कार कलेक्शन में रोल्स रॉयस, लैंड रोवर, पोर्शे, बेंटले, मर्सिडीज और बीएमडब्ल्यू शामिल हैं। उनकी कारों की कीमत करोड़ों में है।












Click it and Unblock the Notifications