KBC 13: जानिए आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया कैसे बन गए रैपर बादशाह? क्या थी वजह?
नई दिल्ली, 16 दिसंबर। सोनी टीवी का बहुचर्चित शो 'कौन बनेगा करोड़पति' अपनी अंतिम पड़ाव पर है। शो में इस हफ्ते ' शानदार शुक्रिया' का राउंड चल रहा है। बुधवार को शो में संगीत की दुनिया के दो महारथि पधारे और ये दो महाराथि थे मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ और रैपर 'बादशाह', जिन्होंने शो में शानदार एंट्री मारी और अपनी गायिकी से ऐसा समां बांधा, जिसके बाद दर्शकों की तालियां बंद होने का नाम ही नहीं ले रही थीं। खुद शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने दोनों की गायिकी की खुलकर तारीफ की।
Recommended Video

अमिताभ ने पूछा-आप आदित्य प्रतीक सिंह कैसे बने बादशाह?
शो में बातचीत और गायिकी का सिलसिला चला और इसी बातचीत के दौरान हर दिल अजीज बादशाह ने वो राज खोला, जिसके बारे में अभी काफी लोग नहीं जानते थे। दरअसल रैपर बादशाह का असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है, जिसके बारे में अमिताभ ने रैपर से पूछा कि आखिर आप आदित्य प्रतीक सिंह कैसे बने बादशाह?

शाहरुख खान की फिल्म 'बादशाह'
जिस पर सिंगर ने कहा कि ,मुझे बचपन से गायिकी का शौक था लेकिन मुझे लगा कि मेरा नाम रैपर के नाम के मुताबिक नहीं है। दरअसल ये बहुत कूल साउंड करता है, फिर मैंने अपनी मेल आईडी को अपने मंच के नाम के रूप में इस्तेमाल करना शुरू किया, बाद में मुझे थोड़ी अक्ल आई और लगा कि ये अटपटा सा नाम है। मैं अपने नाम को बदलने के बारे में सोच ही रहा था कि तभी शाहरुख खान की फिल्म 'बादशाह' (1999) रिलीज हुई, मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं और इस वजह से मुझे ये नाम काफी अच्छा लगा और इसलिए मैंने अपना नाम 'बादशाह' रख लिया, जो कि खुदा के रहम से मेरे लिए बहुत लकी साबित हुआ।

'आपके पास तो पहले से ही एक बहुत प्यारा नाम है 'एबी बेबी'
इसके बाद अमिताभ बच्चन ने बादशाह से अगर वह रैपर होते तो उनके स्टेज का नाम क्या होता? इस पर बादशाह ने कहा, 'आपके पास तो पहले से ही एक बहुत प्यारा नाम है 'एबी बेबी'। जिसे सुनने के बाद नेहा कक्कड़ कहती हैं ओह वाओ....ये तो बहुत प्यारा है।

बादशाह ने अमिताभ संग रैप गीत की जुगलबंदी भी की
शो में बादशाह ने अमिताभ संग रैप गीत की जुगलबंदी भी की और उन्होंने अमिताभ को अपनी तरह से गले में ज्वैलरी भी पहनाई। बादशाह ने अमिताभ से कहा कि आप सड़कों पे चले जब लड़कों के दिल में तू आग लगा दे बेबी फायर, को आप रैप फार्म में गाकर सुनाएं, जिस पर अमिताभ बच्चन उसी लय में 'जजजजजज' कर देते हैं।
अमिताभ, बादशाह और नेहा ने जमकर शो में धमाल मचाया
कुल मिलाकर अमिताभ, बादशाह और नेहा ने जमकर शो में धमाल मचाया। दोनों कलाकार अपने मम्मी-पापा के साथ शो में पहुंचे थे। दोनों कलाकार एक एनजीओ की मदद करने के लिए शो में आए थे। ये शो जरूरत मंद लोगों के बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है।












Click it and Unblock the Notifications