नंगे पैर फैंस से मिलने वाले अमिताभ बच्चन ने इस रविवार क्यों पहन लिए थे जूते, खोला ये बड़ा राज

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अक्सर रविवार के दिन अपने मुंबई स्थित घर के बाहर अपने फैंस से मिलते हैं और उनका अभिवादन करते हैं। हजारों की संख्या में बिग बी के फैंस उनके बंगले जलसा के बाहर अभिनेता की एक झलक पाने के लिए इकट्ठा होते हैं। गत 25 जून 2023 को भी अमिताभ बच्चन अपने फैंस से मिलने के लिए अपने घर के बाहर पहुंचे थे। हालांकि इस बार उन्होंने फैंस से नंगे पैर मिलने की अपनी पुरानी परंपरा तोड़ दी। गत रविवार को अपने ब्लॉग पर अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया कि वह क्यों इस बार जूते पहनकर अपने फैंस से मिलेन पहुंचे थे।

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा है- और आज एक बड़ा अंतर है.. जूते.. जूते क्योंकि, कल पूरे दिन नंगे पैर शूटिंग करने से पैर में छाले होने की समस्या बढ़ गई है। पैरों में पड़े छाले लंबे समय तक शरीर को निष्क्रिय कर देते हैं इसलिए सावधानी बरत रहा हूं। मेरा मंदिर अभी भी वैसा ही है और अगली बार इसे पूजनीय ही माना जाएगा और नंगे पैर ही फैंस से मिलने आऊंगा। बिग बी ने अपने इस नोट के साथ हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी शेयर किया है।

amitabh bachchan

बिग बी ने ब्लॉग में बताई जूते पहनने की सच्चाई
बिग बी ने अपने ब्लॉग में आगे लिखा है- तो हां हम कहां थे.. रविवार बिना जूतों के.. या यूं कहें कि उनके बिना.. हां हां हां.. अगली बार वे बिना जूतों के होंगे.. तो.. ओह हम फिर से वहां हैं.. 'तो' पर .. वास्तव में नहीं .. इसलिए मुझे कल जाकर अपने संवादों और पंक्तियों का अध्ययन करना होगा .. शूटिंग के लिए .. और वहां पारंपरिक है। अमिताभ बच्चन ने लिखा है- पीने के पानी की व्यवस्था...घर के गेट पर आने वालों की प्यास बुझाने के लिए थोड़े से नींबू के साथ...हाईजीन बनाए रखने के लिए कागज के गिलास की स्वच्छता और साथ में नींबू पानी।

'मेरे फैंस ही मेरे लिए मंदिर हैं'
इस महीने की शुरुआत में अमिताभ बच्चन ने कहा था कि वह अपने प्रशंसकों से मिलने के लिए नंगे पैर क्यों जाते हैं। तब उन्होंने लिखा था- कुछ मौकों पर कुछ लोगों ने व्यंग्यात्मक टिप्पणी की.. 'कौन मोजे पहनकर और नंगे पैर बाहर जाता है'.. मैं कहता हूं- मैं करता हूं। आपको इससे कोई समस्या है!!?? आप जाएं नंगे पैर मंदिर.. मेरे फैंस ही मेरे लिए मंदिर हैं।

'जूते पहनकर फैंस से मिलना परंपरा नहीं है'
बिग बी ने लिखा था- उपेक्षित रवैये के इस समय में आराम ही उपयोग का तत्व है, किसी भी परंपरा से हटकर जो थोपी जा सकती थी.. जूते.. स्नीकर्स का आराम या जो कुछ भी उन्हें कहा जा सकता है। सभी महंगे ब्रांड के औपचारिक पहनावे की परवाह किए बिना .. वह काला पेटेंट चमड़ा, जो चमकीला पॉलिश किया हुआ, जो भी हो, गायब हो गया है। सफेद बॉर्डर वाला आरामदायक पहनावा ही ये है।

अमिताभ बच्चन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
अमिताभ बच्चन को आखिरी बार फिल्म 'ऊंचाई' में अनुपम खेर, परिणीति चोपड़ा और बोमन ईरानी के साथ देखा गया था। सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। बिग बी जल्द ही साउथ के फेमस स्टार प्रभास और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म 'प्रोजेक्ट के' में नजर आएंगे। इसके अलावा वह रिभु दासगुप्ता की अगली कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'सेक्शन 84' में भी दिखाई देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+