Amitabh Bachchan Injured: अमिताभ के गानों बिना अधूरा है 'होली' का जश्न, कहीं खेलते रघुबीरा तो कहीं बरसते रंग
अमिताभ बच्चन ने पर्दे पर जमकर होली खेली है इसलिए रंगों का त्योहार तब तक पूरा नहीं होता है,जब तक कि उनके गानों पर उनके फैंस के कदम ना थिरकें।अमिताभ के होली गीत हर वर्ग की पसंद हैं।

Amitabh Bachchan and holi: सोमवार सुबह जैसे ही खबर आई कि मेगास्टार अमिताभ बच्चन को चोट लगी है, उनके फैंस उनके लिए दुखी हो गए। हालांकि अमिताभ बच्चन की हालत पहले से बेहतर है लेकिन बिग बी की सेहत को लेकर उनके फैंस काफी परेशान हैं और ऊपर वाले से दुआएं मांग रहे हैं कि वो जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। वैसे भी होली का त्योहार है और होली से पहले अमिताभ बच्चन का बीमार होना लोगों को तंग तो करेगा ही क्योंकि होली का जश्न तो अमिताभ के गानों के बिना पूरा ही नहीं होता है। आपको बता दें कि होली पर्व पर अगर बॉलीवुड के गानों की बातें होती हैं तो सबसे पहले जो गाने जेहन में आते हैं, वो अमिताभ के ही होते हैं।

बॉलीवुड के शहंशाह कहलाते हैं अमिताभ
हालांकि अन्य फिल्मी सितारों के भी कुछ होली गीत बहुत ज्यादा हिट हैं लेकिन जो बात अमिताभ के गीतों में है, वो बात और किसी में नहीं है और इसी वजह से ही तो वो बॉलीवुड के शहंशाह कहलाते हैं। होली के पर्व पर सबसे पहला गाना तो फिल्म शोले के सुपरहिट गीत ...'होली के दिन ...' का बजता है, जिसमें अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की सादगी हर किसी का मन मोह लेती है, ये गाना सालों बाद आज भी लोगों के अंदर जोश भर देता है।

सुपरहिट गीत 'रंग बरसे..'
तो वहीं होली के अगर दूसरे सबसे बड़े हिट गीत की बात की जाए तो वो है फिल्म 'सिलसिला' का 'रंग बरसे'..जिसके बिना तो होली का जश्न ही अधूरा है। रिश्तों की कशमकश की कहानी कहता ये गीत आज भी उतना ही नशीला है, जितना उस वक्त था, जिसे सुनने के बाद इंसान बिना भांग पिए ही झूमने को मजबूर हो जाता है।

मोहब्बत, एक्टिंग और डांस ... आज भी भारी
होली और अमिताभ का अटूट बंधन रहा है और इसे फिल्म के डायरेक्टर्स भी समझते हैं और इसलिए तो उन्होंने फिल्म 'बागबान' में अमिताभ-हेमा पर क्लासिक गीत 'होली खेले रघुबीरा..' फिल्माकर ये जता दिया कि अमिताभ की मोहब्बत, एक्टिंग और डांस आज भी सब पर भारी है। कोई उनके आगे दूर-दूर तक नहीं है।
उम्र बढ़ने के साथ-साथ मोहब्बत भी जवान होती है
इस गाने ने बुजुर्गों को भी इश्क करना सीखा दिया और लोगों के बता दिया कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ मोहब्बत भी जवान होती है। ये अमिताभ का जादू ही है उन्होंने इस होली के गीत को अमर कर दिया। इसलिए होली पर्व पर अमिताभ के गीतों पर जमकर ठुमके लगाने वाले उनके फैंस उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं कि वो जल्द से जल्द ठीक होकर वापस अपने काम पर आ जाएं।

अमिताभ को रिब कार्टिलेज पॉप हो गया है
आपको बता दें कि बिग बी ने अपने ब्लॉग के जरिए इस बात की जानकारी दी है कि वो हैदराबाद में प्रोजेक्ट K की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। उन्हें रिब कार्टिलेज पॉप हो गया है, जिससे उन्हें मूवेंट करने में और सांस लेने में दिक्कत हो रही है लेकिन अभी वो पहले से बेहतर हैं, डॉक्टरों ने उन्हें बेडरेस्ट के लिए बोला है।
प्रभास और दीपिका पादुकोण
फिलहाल शूटिंग स्थगित कर दी गई है और वो इस वक्त जलसा(मुंबई) में अपने घर में आराम कर रहे हैं। आपको बता दें कि प्रोजेक्ट 'K' में उनके सह-कलाकार प्रभास और दीपिका पादुकोण हैं।












Click it and Unblock the Notifications