'अगर बहू जया बच्चन विधवा हुई तो....', अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन ने कही थी ऐसी बात, जानें क्या हुई थी घटना
Jaya Bachchan and Teji Bachchan: साल 1992 में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और दिवंगत एक्ट्रेस श्रदेवी की फिल्म 'खुदा गवाह' रिलीज हुई थी। मुकुल एस आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म के चलते अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन काफी नाराज हो गई थीं। कहा जाता है कि तेजी बच्चन ने गुस्से में फिल्म के प्रोड्यूसर मनोज देसाई को सरेआम धमकी तक दे दी थी।
तेजी बच्चन ने प्रोड्यूसर को दी थी धमकी
मनोज देसाई, नाजिर अहमद और बरोन अहमद फिल्म 'खुदा गवाह' के प्रोड्यूसर्स थे। इनमें से मनोज देसाई ने खुद तेजी बच्चन की धमकी के बारे में बताया था। मनोज देसाई ने बताया था कि इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग अफगानिस्तान में हुई थी और इसी बात को लेकर तेजी बच्चन नाराज और परेशान दोनों थीं।

तेजी ने कहा था- बहू जया विधवा नहीं होनी चाहिए
ऐसे में अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन ने प्रोड्यूसर मनोज देसाई को धमकी दी थी कि अगर उनकी बहू जया बच्चन विधवा हुईं तो उनकी पत्नी भी विधवा हो जाएंगी। तेजी बच्चन ने फिल्म के प्रोड्यूसर मनोज देसाई से नाराज होते हुए खरी खोटी सुना दी थी।
अफगानिस्तान में शूटिंग से नाराज थीं तेजी बच्चन
तेजी बच्चन ने गुस्से में कहा था- अगर अफगानिस्तान में मेरे बेटे अमिताभ को कुछ हुआ और बहू जया को सफेद साड़ी पहननी पड़ी तो तेरी बीवी कल्पना भी सफेद साड़ी पहनेगी। तू अफगानिस्तान से वापस भारत मत आना। दरअसल उस समय अफगानिस्तान के हालात ठीक नहीं थे। 1989 में यूएसएसआर के हमले के बाद वहां आतंकी संगठन अपने पैर पसार रहे थे।
श्रीदेवी और अमिताभ बच्चन की शूटिंग
कहा जाता है कि करीब 18 दिनों तक अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी ने अफगानिस्तान में फिल्म की शूटिंग की थी और भगवान की कृपा से सबकुछ ठीक भी रहा था। प्रोड्यूसर मनोज देसाई ने बताया था कि फिल्म की शूटिंग अफगानिस्तान में करना जरूरी था क्योंकि मूवी में अमिताभ बच्चन एक्ट्रेस श्रीदेवी के पिता के हत्यारे की तलाश में अफगानिस्तान ही जाते हैं।
'खुदा गवाह' की अफगानिस्तान में हुई थी शूटिंग
बिग बी ने खुद भी अपनी इस फिल्म की शूटिंग को यादगार बताया था। बिग बी ने कहा था कि फिल्म 'खुदा गवाह' की अफगानिस्तान में हुई शूटिंग हमेशा याद रहेगी। उस समय अफगानिस्तान की सड़कों पर टैंक और बंदूकधारी सैनिक नजर आते थे। हर जगह पर खूब चेकिंग होती थी। हालांकि शूटिंग सही से पूरी हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications