दिलजीत दोसांझ की ऐसी हरकत बनी अमिताभ बच्चन की जान की दुश्मन, वजह जान पीट लेंगे माथा
Amitabh Bachchan Life Threat: मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ हाल ही में लोकप्रिय शो "कौन बनेगा करोड़पति 19" में नजर आए, जहां उन्होंने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ मंच साझा किया। शो के दौरान दिलजीत ने न केवल अमिताभ की सराहना की, बल्कि सम्मानस्वरूप उनके चरण भी स्पर्श किए। यह मोमेंट दर्शकों को तो बहुत इमोशन लगा, लेकिन खालिस्तानी संगठन 'सिख्स फॉर जस्टिस' (SFJ) को यह व्यवहार नागवार गुजरा।

खालिस्तानी संगठन की नाराज़गी और धमकियां
रिपोर्ट्स के अनुसार, SFJ ने इस घटना के बाद दिलजीत दोसांझ को धमकियाँ देना शुरू कर दिया। संगठन का कहना है कि दिलजीत ने अमिताभ बच्चन के पैर छूकर 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों का अपमान किया है। यही नहीं, अब यह संगठन अमिताभ बच्चन को भी निशाना बना रहा है।
जांच एजेंसियां हुईं सतर्क
भारतीय जांच एजेंसियों को इस मामले में कुछ चिंताजनक इनपुट मिले हैं, जिनसे पता चलता है कि अमिताभ बच्चन की सुरक्षा खतरे में हो सकती है। न्यूज़18 इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, एजेंसियां धमकियों की गंभीरता से जांच कर रही हैं और SFJ की गतिविधियों पर कड़ी नज़र रखी जा रही है।
1984 दंगों को लेकर लगाए गए पुराने आरोप
SFJ ने दावा किया है कि 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए सिख विरोधी दंगों में अमिताभ बच्चन की भूमिका रही थी। संगठन का आरोप है कि बच्चन ने उस समय "खून के बदले खून" का नारा दिया था, जिससे हिंसा भड़की और हजारों सिखों की जान गई। हालांकि, इन आरोपों का अब तक कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है।
अमिताभ बच्चन का पक्ष
अमिताभ बच्चन ने कई बार सार्वजनिक मंचों पर इन आरोपों का सख्त खंडन किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि उनकी मां तेजी बच्चन सिख थीं, इसलिए उनके भीतर भी सिख खून बहता है। बच्चन का कहना है कि वे सिख समुदाय के प्रति अत्यधिक सम्मान रखते हैं और कभी भी किसी धर्म या समुदाय के खिलाफ नहीं रहे हैं। वर्तमान में, जांच एजेंसियां मामले की पड़ताल में जुटी हैं, जबकि दिलजीत दोसांझ और अमिताभ बच्चन-दोनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications