इस दिन से आएगा कौन बनेगा करोड़पति का नया सीजन, जानिए इस बार क्यों है खास?
नई दिल्ली, अगस्त 11: कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट करने वाले बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन सोनी टीवी पर अपने 13वें सीजन के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हाल ही में जारी एक प्रोमो में, निर्माताओं ने घोषणा की कि बहुप्रतीक्षित गेम शो 23 अगस्त से प्रसारित होने वाला है। कौन बनेगा करोड़पति 23 अगस्त से सप्ताह में पांच बार सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे प्रसारित होगा। वहीं इस शो के निर्माताओं ने शॉर्ट फिल्म सम्मान का तीसरा पार्ट भी जारी कर दिया।

प्रोमो लोगों को खूब पसंद आ रहा है
सोनी टीवी के ज़रिए शेयर किया गया प्रोमो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। दंगल और छिछोरे जैसी फिल्मों के निर्देशक नितेश तिवारी ने 'सम्मान' नाम की इन तीनों लघु फिल्मों का निर्देशन किया है। जो इस साल केबीसी के प्रचार अभियान के एक हिस्से के रूप में रिलीज हुई थीं। उन्होंने कहा, "हमें ऐसा इमोशन क्रिएट करना था जो लोगों को जोड़ सके। हम जो कुछ भी करते हैं वह केबीसी के डीएनए में होना चाहिए।
Recommended Video

केबीसी के 3 प्रोमो रिलीज हुए हैं
निर्देशक नितेश तिवारी ने कहा कि, आकांक्षाएं और शो साथ-साथ चलते हैं। हॉट सीट पर पहुंचने वाला हर प्रतियोगी अपने, अपने प्रियजनों या यहां तक कि समुदाय और समाज के सपनों के साथ आता है। कौन बनेगा करोड़पति इस विचार के साथ आता है कि यदि आपको विश्वास है कि आप इसे कर सकते हैं, तो आप निश्चित रूप से कर सकते हैं। केबीसी के 3 प्रोमो रिलीज हुए हैं। तीनों ही प्रोमो में एक स्टोरी दिखाई गई है।

कौन बनेगा करोड़पति ने हाल ही में 21 साल पूरे किए
हर प्रोमो एक मैसेज दे रहा है। नए प्रोमो में एक शख्स अपने गांव में स्कूल बनवाने और पहचान पाने के लिए केबीसी में पहुंचते हैं। वो केबीसी से रकम जीतकर गांव स्कूल शुरू करवाते हैं। कौन बनेगा करोड़पति ने हाल ही में 21 साल पूरे किए हैं। यह शो पहली बार 2000 में स्टार प्लस पर शुरू हुआ था। शो की 21वीं वर्षगांठ पर, निर्माता सिद्धार्थ बसु ने साझा किया कि कैसे उन्होंने अमिताभ बच्चन को शो में शामिल किया।

पहले शो को होस्ट करने के लिए तैयार नही थे अमिताभ बच्चन
सिद्धार्थ बसु ने बताया कि, किसी भी मेगास्टार ने भारत में या कहीं और टीवी शो की मेजबानी नहीं की थी। इरादा सबसे बड़ा धमाका करना था। अमिताभ बच्चन को टीवी करने का मन बनाने में कुछ समय लिया और आमतौर पर ऐसा न करने की सलाह दी जा रही थी। हालांकि, उन्होंने अपना मन बनाने से पहले लंदन में मूल शो की रिकॉर्डिंग देखने का फैसला किया। जिसके बाद उन्होंने ये शो करने का फैसला किया।
करोड़पति के इस नए प्रोमो को निराले अंदाज में रिलीज किया गया
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 'कौन बनेगा करोड़पति 13' का प्रोमो शेयर किया है। करोड़पति के इस नए प्रोमो को निराले अंदाज में रिलीज किया गया है। इस प्रोमो को काफी पसंद किया जा रहा है। शेयर किया गया प्रोमो का ये तीसरा पार्ट है। इसे शेयर करने के साथ ही आप ही इसके रिलीज डेट और समय का भी खुलासा किया गया है। इसमें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि पार्ट एक और दो पर जबरदस्त प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद। अब हम आपके लिए तीसरा पार्ट #KBCFilmSammaanPart3 का फाइन सीरीज शेयर कर रहे हैं!












Click it and Unblock the Notifications