क्या अमिताभ की प्रॉपर्टी में नव्या को मिलेगा हिस्सा? जानें कितनी अमीर हैं सुपरस्टार की 26 साल की नातिन
Navya Nanda Net worth: अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में हैं। रॉयल फैमिली से होने के बावजूद नव्या ने अपनी पहचान खुद के दम पर बनाई है। फिल्मी दुनिया से उन्होने खुद को दूर रखा और वे एक बिजनेस वुमन हैं। नव्या के पास एक्टिंग के कई मौके थे मगर उन्होंने एक ऐसा करियर चुना, जिससे उन्होंने इतना पैसा कमाया कि उनकी नेट वर्थ जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। जी हां! नव्या ने अपने ही पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए बिजनेस की दुनिया में अच्छा खासा नाम कमाया है।
बताते चलें कि नव्या नंदा अभी सिर्फ 26 साल की हैं और अपने बिजनेस और अन्य प्रोजेक्ट्स के दम पर उन्होंने 60 करोड़ की संपत्ति बनाई है। यानी कि वे 60 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं। जब वे 21 साल की थीं, तभी उन्होंने बिजनेस की दुनिया में कदम रखा था।

हाल ही में नव्या ने आईआईएम अहमदाबाद में ब्लेंडेड पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोग्राम में हिस्सा लिया है, जो एक अनोखा एमबीए प्रोग्राम है। नव्या ने अपनी कुछ फोटोज भी बीते दिनों इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं।
बता दें कि नव्या नंदा के पिता निखिल नंदा एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। कंपनी का रेवेन्यू साल 2021 में 7014 करोड़ रुपये था और नव्या के पास फैमिली बिजनेस में नव्या की भी हिस्सेदारी है। नव्या ने अपने बिजनेस में जूनियर मार्केटिंग मैनेजर के तौर पर काम किया था। इसके बाद उन्होंने लगातार कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर भी काम किया।
बताते चलें कि नवंबर 2023 में नव्या के नाना अमिताभ ने अपनी जुहू वाली हवेला प्रतीक्षा अपनी बेटी श्वेता के नाम कर दी थी। 50 करोड़ की कीमत वाली इस हवेली के अलावा श्वेता को अपने पिता की भी कुछ संपत्ति विरासत में मिलने की रिपोर्ट्स हैं। अमिताभ बच्चन की बात करें तो वो अपने दोनों बच्चों में पहले ही संपत्ति का बंटवारा कर चुके हैं। उन्होंने बेटे अभिषेक और श्वेता दोनों को ही संपत्ति की बराबरी का हिस्सा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications