अमिताभ बच्चन की नातिन आराध्या ने खटखटाया दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों आया 11 साल की बच्ची को गुस्सा?

Aaradhya moves to Delhi HC: हाल ही में अमिताभ बच्चन की नातिन ने फेक न्यूज को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने समन जारी किया है।

Aradhya Bachchan

Aaradhya Bachchan: अमिताभ बच्चन की पोती आऱाध्या ने हाल ही में यूट्यूब टैब्लॉइड के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। 11 साल की आराध्या ने फेक न्यूज के मामले में ये याचिका दायर की है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए झूठी खबरें फैलाने को लेकर गूगल एलएलसी और यू्ट्यूब पर चैनलों का संचालन करने वाली कई संस्थाओं को समन जारी किया है।

कोर्ट ने दिए सख्त आदेश
बताते चलें कि आराध्या केस में कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए फर्जी कंटेंट हटाने के निर्देश दिए हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने यूट्यूब चैनल को निर्देश दिया है कि वे अपने चैनल से तुरंत फर्जी कंटेंट और तस्वीरें हटाएं। इसके अलावा कोर्ट ने कईयों को समन भी जारी किया है।

आराध्या ने किया था दिल्ली HC का रुख
हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि इस तरह के कंटेंट को हटाए जाने के साथ तत्काल ब्लॉक भी किया जाए। कोर्ट का आदेश एक याचिका दायर किए जाने के बाद आया है। आराध्या बच्चन की ओऱ से कोर्ट में यूं शिकायत करना अब सुर्खियों में बन गया है। जिस खबर को लेकर आराध्या कोर्ट पहुंची हैं, उसमें उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल को लेकर गलत जानकारी दी गई थी।

नाराज है बच्चन परिवार
आऱाध्या को लेकर चल रही इस फेक न्यूज के बाद अब बच्चन परिवार काफी नाराज है। परिवार के तरफ से दाखिल याचिका में कहा गया है कि आराध्या अभी छोटी है और ऐसे में इस तरह की फेक न्यूज उसके लिए परेशानी है। दिल्ली हाईकोर्ट में जस्टिस सी हरिशंकर की एकल जज पीठ इस याचिका पर सुनवाई की।

आऱाध्या को किया जाता है ट्रोल
बताते चलें कि आराध्या बच्चन को पहले भी कई बार ट्रोल किया जा चुका है। कभी आराध्या के हेयरस्टाइल तो कभी उनकी हाइट को लेकर लोग उन्हें ट्रोल कर देते हैं। खैर फिल्हाल आराध्या ने फेक न्यूज को लेकर हाईकोर्ट का रुख किया है।

पॉपुलर स्टार किड हैं आराध्या
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन 11 साल की हैं और धीरुभाई अंबानी स्कूल में पढ़ती हैं। आराध्या को अकसर इवेंट्स में मां-बाप के साथ देखा जाता है। इसी दौरान आराध्या को कभी लुक तो कभी किसी और वजह से ट्रोल कर दिया जाता है। लेकिन इस बार आराध्या ने फेक न्यूज फैलाने वालों को ही आड़े हाथों ले लिया। बता दें कि आराध्या बेहद पॉपुलर स्टार किड्स में से भी एक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+