'मेरे पास नानी है', अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली की टी-शर्ट ने मचाया हंगामा, अब क्या कहेंगी जया बच्चन?

Navya Naveli Nanda: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा नवेली इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। नव्या नवेली अपने पॉडकास्ट शो को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। हालांकि इस बार नव्या की स्पेशल टी-शर्ट ने लोगों का ध्यान खींचा है।

नव्या नवेली नंदा का खास टी-शर्ट
बिग बी की नातिन नव्या नवेली नंदा हाल ही में एक इवेंट में नर आई थीं जहां उनकी टी-शर्ट ने हंगामा मचा दिया था। आपको बता दें कि टी-शर्ट के जरिए नव्या ने अपनी नानी जया बच्चन के लिए अपना प्यार दिखाया है।

navya naveli nanda

नव्या की टी-शर्ट पर लिखा था- मेरे पास नानी है
इस इवेंट में नव्या नवेली नंदा को ग्रीन कलर की टी-शर्ट और ब्लू जींस में देखा गया था। लाइट मेकअप और खुले बालों में नव्या काफी खूबसूरत लग रही थीं। दरअसल नव्या की टी-शर्ट पर लिखा था- मेरे पास नानी है। ये लाइन अमिताभ बच्चन की फिल्म दीवार का पॉपुलर डायलॉग 'मेरे पास मां है', जैसा ही था। हालांकि इस डायलॉग को बिग बी की नातिन ने थोड़ा-सा बदल दिया था।

नव्या नवेली नंदा नानी जया बच्चन के करीब हैं
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वारें शेयर की हैं और अपनी खास टी-शर्ट स्टोर की झलक भी दिखाई है। जानकारी के अनुसार नव्या नवेली नंदा अपनी नानी जया बच्चन के काफी करीब हैं। नव्या अक्सर अपने पॉडकास्ट शो 'वॉट द हेल नव्या' में अपनी नानी जया बच्चन और मां श्वेता बच्चन के साथ हंसी-मजाक करते देखा जाता है।

नव्या नवेली अपने पापा की तरह बिजनेस करना चाहती हैं
नव्या नवेली नंदा सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की लाडली बेटी श्वेता बच्चन और दामाद निखिल नंदा की बेटी हैं। नव्या के पिता निखिल नंदा पेशे से एक मशहूर बिजनेसमैन हैं और नव्या भी अपने पापा की तरह ही बिजनेस की दुनिया से जुड़ा ना चाहती हैं। वहीं नव्या के भाई अगत्स्य नंदा ने साल 2023में ही बॉलीवुड डेब्यू किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+