B.Sc में फेल हो गए थे अमिताभ बच्चन, रट्टा मारकर दिया था फिजिक्स का पेपर, हुआ गलती का एहसास तो......

Kaun Banega Crorepati 15: टीवी का पेमस क्वीज रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 15' के नए एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने अपने बारे में कई खुलासे किए। ये एपिसोड रोलओवर कंटेस्टेंट डॉ. आशीष के साथ शुरू होता है। बिग बी उनसे एक आसान मेमोरी टेक्निक दिखाने के लिए कहते हैं। ऐसे में डॉ. आशीष 8 केंद्र शासित प्रदेशों को याद रखने का एक आसान तरीका कैमरे पर शेयर करते हैं। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन उनकी जमकर तारीफ करते हैं और लोगों के बताते हैं कि जब वो ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे थे तो उनके साथ क्या हुआ था।

अमिताभ बच्चन ने लिया था बीएससी में एडमिशन
एपिसोड में अमिताभ इस बात की तारीफ करते हैं कि कंटेस्टेंट कितनी आसानी से अपनी टेक्निक से छात्रों के जीवन को आसान बना देते हैं। उन्होंने अपने ग्रेजुएशन के समय को याद करते हुए कहा- मैंने बीएससी में एडमिशन लिया था और मैं परेशान हो गया था। बीएससी की पढ़ाई आसान नहीं होती है। मुझे बाद में लगा कि मैंने गलत सब्जेक्ट ले लिया था।

amitabh bachchan

बिग बी ने कहा- मैं फिजिक्स में फेल हो गया था
अमिताभ बच्चन ने कैमरे पर आगे कहा- मुझे 3 साल तक इसे किसी तरह झेलना पड़ा था। फिर 2 महीने में मैंने बस रट्टा मारा था। सबसे पहले मैं फिजिक्स के पेपर में फेल हो गया। फिर दोबारा दिया और तब जाकर पास हुआ। इस एपिसोड के कंटेस्टेंट डॉ. आशीष 12 लाख 50 हजार रुपए की राशि जीतते हैं। फिर बिग बी उनसे पूछते हैं कि वह उन पैसों का क्या करेंगे। ऐसे में वह कहते हैं कि उनके ऊपर घर का लोन, कार का लोन और बच्चों की शिक्षा का लोन है लेकिन वह किसी भी लोन को चुकाने के लिए इन पैसों का इस्तेमाल नहीं करेंगे। वह इसका इस्तेमाल दिव्यांग बच्चों के कल्याण के लिए करना चाहते थे।

कब और कहां देखें केबीसी 15
'कौन बनेगा करोड़पति 15' सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सोनी टीवी पर प्रसारित होता है। आप इसे सोनीलिप ऐप पर भी देख सकते हैं। आपको बता दें कि इस बार शो के फॉर्मेट में कुछ बदलाव हुए हैं। 'सुपर संदूक' नाम की एक चीज जुड़ी है जो उम्मीदवारों को गेम शो के दौरान खोई हुई लाइफलाइन को वापस पाने की अनुमति देती है। शो में डबल डिप नामक एक और लाइफ लाइन भी जोड़ी गई है, जबकि अधिक दर्शकों की भागीदारी लाने के लिए देश का सवाल भी शामिल किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+