अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा 3000 रुपए के लिए करती हैं ऐसा काम, क्या करोड़ों की मालकिन ने छुपाया मुंह?
Shweta Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का पूरा परिवार अक्सर किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर छाया रहता है। कभी बिग बी के बेटे अभिषेक बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय के रिश्ते को लेकर लोग सोशल मीडिया पर कई तरह के सवाल करते नजर आते हैं तो कभी महानायक की पत्नी जया बच्चन अपने गुस्सैल बर्ताव को लेकर सुर्खियों में छा जाती हैं।
अमिताभ बच्चन की लाडली बेटी श्वेता की नई नौकरी
पिछले कुछ समय से तो अमिताभ बच्चन की लाडली बेटी श्वेता नंदा बच्चन और उनके दोनों बच्चे नव्या नवेली नंदा और अगस्त्य नंदा भी इंटरनेट पर छाए रहते हैं। अब हाल ही में बिग बी की लाडली बेटी श्वेता नंदा के बारे में एक बड़ी बात लोगों के सामने आई है जिसे जानने के बाद सभी हैरान हो गए हैं।

मुंबई के एक किंडरगार्डन स्कूल में पढ़ाती हैं श्वेता बच्चन
खबर है इन दिनों श्वेता नंदा मुंबई के एक किंडरगार्डन स्कूल में असिस्टेंट टीचर के पद पर नौकरी कर रही हैं और उनकी सैलरी सिर्फ 3000 रुपए प्रति माह है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो श्वेता बच्चन इससे पहले भी कई जगह पर नौकरी कर चुकी हैं लेकिन उनकी इस नौकरी के बारे में जानकर लोग हैरान हो रहे हैं।
श्वेता नंदा बच्चन परिवार में सबसे ज्यादा पढ़ी लिखी हैं
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की बेटी श्वेता नंदा बच्चन परिवार में सबसे ज्यादा पढ़ी लिखी हैं। उन्होंने यूएस बोस्टन यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है। वहीं श्वेता बच्चन ने अपनी स्कूली पढ़ाई स्विट्जरलैंड के बोर्डिंग स्कूल से की है।
श्वेता बच्चन 170 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन
अमिताभ बच्चन की लाडली बेटी श्वेता बच्चन के पास करीब 170 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है। श्वेता बच्चन एक कॉलमनिस्ट, लेखिका और मॉडल हैं। श्वेता कई बार मशहूर फैशन डिजाइनरों के लिए रैंप वॉक करती नजर आती हैं जिससे उन्हें काफी अच्छी खासी कमाई होती है। हाल ही में बिग बी ने अपना खास बंगला प्रतीक्षा अपनी बेटी को गिफ्ट कर दिया है।
श्वेता बच्चन के पति निखिल नंदा की संपत्ति
जानकारी के अनुसार श्वेता बच्चन के पति निखिल नंदा करीब 60 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2021 में उनकी कंपनी का टर्नओवर 7014 करोड़ रुपये रहा था। निखिल के पिता राजन नंदा की शादी बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और डायरेक्टर राज कपूर की बेटी ऋतु से हुई थी। ऐसे में निखिल नंदा राज कपूर के नाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications