बिना शादी के ही मां बन रही हैं अमिताभ बच्चन की 'बेटी', IVF से पैदा होंगे जुड़वा बच्चे, बताया ऐसा सच
Bhavana Ramanna Pregnancy: बॉलीवुड फिल्म 'फैमिली' में महानायक अमिताभ बच्चन की बेटी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस भावना रमन्ना इन दिनों एक खास वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं। दरअसल एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करती एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है।
भावना रमन्ना बनने जा रही हैं सिंगल मदर
भावना रमन्ना की इस फोटो को देखने के बाद से उनके फैंस काफी खुश हो गए हैं। खास बात ये है कि भावना जल्द ही जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली हैं और वो भी बिना शादी के। भावना रमन्ना ने हाल ही में खुलासा किया कि वह आईवीएफ (IVF) तकनीक की मदद से मां बनने जा रही हैं।

6 महीने की प्रेग्नेंट हैं भावना रमन्ना
आपको बता दें कि भावना रमन्ना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी पर्सनल लाइफ के अपडेट्स फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस इस समय 6 महीने की प्रेग्नेंट हैं और अपनी इस जर्नी को लेकर बेहद इमोशनल भी हैं।
भावना रमन्ना ने इंस्टाग्राम पर फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
-अनारकली सूट में नजर आ रहीं भावना रमन्ना ने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है और कैपश्न में लिखा है- मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा दिन भी आएगा जब मैं ये कहूंगी लेकिन हां, मैं प्रेग्नेंट हूं, वो भी जुड़वां बच्चों के साथ।
-भावना रमन्ना ने आगे लिखा है- जब मैं 30 साल की थी, तब मां बनने के बारे में नहीं सोचा था। लेकिन जैसे ही 40 की हुई, मां बनने की ख्वाहिश जागी। ये फैसला लेना आसान नहीं था, खासकर एक सिंगल वुमन के लिए। आईवीएफ क्लीनिक्स ने मुझे रिजेक्ट किया, लेकिन मेरे पिता, भाई-बहन और दोस्तों ने मुझे हमेशा सपोर्ट किया।
कई आईवीएफ सेंटर ने किया था इनकार
भावना रमन्ना ने ये भी बताया है कि जब उन्होंने सिंगल पैरेंट बनने का फैसला किया, तो कई क्लीनिक्स ने उनका केस लेने से इनकार कर दिया था। बावजूद इसके, उन्होंने हार नहीं मानी और अपने परिवार के सपोर्ट से इस मुश्किल सफर को तय किया। अब जब उनकी प्रेग्नेंसी की तस्वीरें सामने आई हैं, फैंस और सेलेब्स उन्हें दिल से बधाइयां दे रहे हैं।
फिल्मों के साथ-साथ डांस में भी माहिर हैं भावना
एक्ट्रेस होने के साथ-साथ भावना रमन्ना एक ट्रेंड क्लासिकल डांसर भी हैं। उन्होंने न सिर्फ कन्नड़ और हिंदी सिनेमा में काम किया है, बल्कि कला के क्षेत्र में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है। फिल्म 'फैमिली' में काम करने के बाद उन्होंने थिएटर और डांस पर फोकस किया था।
समाज के लिए एक नई मिसाल
भावना रमन्ना का ये कदम न सिर्फ साहसिक है, बल्कि समाज के लिए भी एक प्रेरणादायक मिसाल है। उन्होंने ये साबित कर दिया कि मां बनने के लिए शादी जरूरी नहीं, बल्कि हिम्मत और सपोर्ट सिस्टम होना सबसे जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications