Amitabh Bachchan Corona Positive: दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव हुए बिग बी, एक्टर ने कही ये बात

नई दिल्ली, 24 अगस्त। बालीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन कोरोना संक्रमित हो गए हैं। जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है। इसके साथ ही बिग बी उन सभी से कोरोना टेस्ट कराने की अपील की है जो उनके संपर्क में आए थे। मेगास्टर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं बस कुछ समय पहले ही कोविड पाजिटिव हुआ हूं। जो भी लोग मेरे कान्टेक्ट में आए हैं, प्लीज वे अपना टेस्ट करवा लें।' हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि उनके लक्षण कितने गंभीर या मध्यम हैं'।

Recommended Video

    Coronavirus Update: Amitabh Bachchan फिर Corona Positive, जानें कैसी है तबीयत | वनइंडिया हिंदी *News
    Amitabh Bachchan

    मंगलवार को कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में लिखा,'मैं बस कुछ समय पहले ही कोविड पाजिटिव हुआ हूं। जो भी लोग मेरे कान्टेक्ट में आए हैं,कृपया वे अपना टेस्ट करवा लें।' बिग बी के इस ट्वीट के बाद उनके फैंस जल्द स्वस्थ होने का कामना कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन के कोविड पॉजिटिव होने के बाद अभिनेता के इस ट्वीट के बाद फैंस उनके लिए दुआ मांग रहे हैं।

    वहीं अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) के आयोजकों को झटका लगा है। शो में एक्टर के संपर्क में आए लोगों में संक्रमण का खतरा है। वहीं बिग बी ने संपर्क में आए लोगों से खुद का टेस्ट कराने की अपील की है। बता दें कि ये बिग बी दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। इसके पहले 2020 में वो बेटे अभिषेक और बहू ऐश्वर्या राय के साथ अस्पताल में भर्ती हुए थे।

    देश में कोरोना का खतरा कायम
    भारत में कोरोना वायरस केसों के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। महामारी का प्रकोप अभी खत्म नहीं हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार (20 अगस्त) को साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस के केस बीते 24 घंटों में 13,272 नए केस दर्ज किए गए हैं। इस दौरान एक दिन में 13,900 लोग रिकवर हो गए हैं। देश में डेली पॉजिटिविटी रेट 4.21 फीसदी है। देश में कोरोना रिकवरी रेट 98.58 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+