'अमिताभ बच्चन का बदलाव अच्छा नहीं है', मौसमी चटर्जी ने खोली महानायक की पोल, कहा- 'वो तो स्टारडम मिलते ही'
Moushumi Chatterjee On Amitabh Bachchan: हिंदी सिनेमा की लिंजेंड्री एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के स्टारडम की ओर बढ़ने के बारे में खुलकर बात की है। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन और मौसमी चटर्जी ने कई फिल्मों में एकसाथ काम किया है।
अमिताभ बच्चन पर स्टारडम का प्रभाव
इसमें नरेंद्र बेदी की बेनाम (1974), मनोज कुमार की रोटी कपड़ा और मकान (1974) और बासु चटर्जी की 1979 की ब्लॉकबस्टर फिल्म मंजिल शामिल हैं। वहीं हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मौसमी चटर्जी ने अमिताभ बच्चन पर स्टारडम का प्रभाव पड़ने के बारे में लोगों को बताया है।

'अमिताभ बच्चन में ये बदलाव अच्छे के लिए नहीं था'
आनंदबाजार पत्रिका से बात करते हुए मौसमी चटर्जी ने बंगाली में कहा कि अमिताभ बच्चन को अपने करियर के शुरुआती सालों में काफी संघर्ष करना पड़ा था। हालांकि, सुपरस्टार बनने के बाद अमिताभ बच्चन में काफी बदलाव आया है। मौसमी चटर्जी ने कहा कि अमिताभ बच्चन में ये बदलाव अच्छे के लिए नहीं था।
'आप बहुत अलग तरह से व्यवहार करते हैं'
मौसमी चटर्जी ने इंटरव्यू में कहा- अमिताभ बच्चन ने बहुत संघर्ष किया और कड़ी मेहनत के बाद बड़े बने हैं। लेकिन मैं ये नहीं कहूंगी कि वह बेहतर के लिए बड़े बने। जब आपको इतना कुछ मिलता है, तो आप बहुत अलग तरह से व्यवहार करते हैं। आप दूसरों की मदद करने के बारे में सोच भी नहीं पाएंगे।
'अमिताभ बच्चन बहुत शांत व्यक्ति थे'
मौसमी चटर्जी ने आगे कहा- उनके भाई अजिताभ बच्चन एक कार का इंतजाम करते थे जो अमिताभ बच्चन को सेट से ले जाती थी। वह बहुत शांत व्यक्ति थे, अकेले बैठते थे और हेयरड्रेसर के साथ लंच करते थे।
साल 2015 में एकसाथ नजर आए थे अमिताभ और मौसमी
अमिताभ बच्चन और मौसमी चटर्जी को आखिरी बार साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'पीकू' में साथ काम करते हुए देखा गया था। उस समय मौसमी चटर्जी ने ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा था कि वह अमिताभ बच्चन के नए कलाकार की तरह काम करने के उत्साह से प्रभावित हैं। 72 साल की उम्र में भी फिल्म 'पीकू' में अमिताभ बच्चन ने एक नए कलाकार की तरह काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications