Amitabh Bachchan Birthday: 80 साल के हुए अमिताभ बच्चन, रात 12 बजे 'जलसा' के बाहर आकर फैंस को कहा- शुक्रिया
Amitabh Bachchan Birthday: 80 साल के हुए अमिताभ बच्चन, रात 12 बजे 'जलसा' के बाहर आकर फैंस को कहा- शुक्रिया
Amitabh Bachchan 80th Birthday: हिंदी सिनेमा के शहंशाह मेगास्टार अमिताभ बच्चन का जन्मदिन भारत में किसी त्योहार से कम नहीं है। मंगलवार को 11 अक्टबूर को अमिताभ बच्चन अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने जन्मदिन की शुरुआत होते ही रात 12 बजे मुंबई में अपने आवास 'जलसा' के बाहर इकट्ठा हुए प्रशंसकों का अभिवादन किया। अमिताभ बच्चन के घर 'जलसा' के बाहर इकट्ठा हुए फैंस को अचानक रात 12 बजे देख आश्चर्यचकित हो गए। अमिताभ बच्चन ने आधी रात को अपने जन्मदिन की बधाई देने के लिए बाहर आए फैंस को शुक्रिया कहा। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

अमिताभ बच्चन के साथ रात को जलसा के बाहर उनकी बेटी श्वेता नंदा भी दिखीं। अमिताभ बच्चन ने ब्लैक एंड व्हाइट रंग का जैकेट पहना हुआ था। सामने आई वीडियो में देखा जा सकता है कि जलसा के गेट पर रात को अमिताभ बच्चन लगभग 1 से 2 मिनट तक रूके और अपने फैंस को हाथ दिखाकर अभिवादन किया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के खास मौके पर मंगलवार को मुंबई में उनकी 'डॉन', 'दीवार' और 'अमर अकबर एंथनी' जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए एक खास स्क्रीनिंग आयोजित की गई। इस स्क्रीनिंग में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं। दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी से लेकर अनन्या पांडे तक, अमिताभ बच्चन का जन्मदिन मनाने के लिए फिल्म इंडस्ट्री और मीडिया के कई सदस्य स्क्रीनिंग में शामिल हुए।
सिनेमा हॉल में मौजूद हर कोई बिग बी की सुपरहिट फिल्मों को फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए बहुत एक्साइटेड था। उनमें से कुछ ने वहां डांस भी किया जबकि कईयों ने बच्चन के गाने गाए।












Click it and Unblock the Notifications