जब मिस वर्ल्ड इवेंट की वजह से अमिताभ बच्चन रातों-रात हो गए थे कंगाल, 70 करोड़ चुकाने के लिए गिरवी रखा बंगला
Amitabh Bachchan Bankrupt: 28 साल बाद दुनिया का मिस वर्ल्ड कंपटीशन का ग्रैंड फिनाले भारत में हुआ। जिसका आयोजन मुंबई में हुआ। चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने 71वें मिस वर्ल्ड 2024 का क्राउन अपने नाम कर लिया है। वहीं भारत को सिनी शेट्टी ने रिप्रेजेंट किया। लेकिन जब 1996 में इसका आयोजन पहली बार भारत में हुआ था तो इसकी वजह से बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कंगाल हो गए थे।
साल 1996 में मिस वर्ल्ड का आयोजन पहली बार भारत में हुआ था। उस दौरान अमिताभ बच्चन बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक जाना-माना नाम बन चुके थे। इसी साल बिग बी की ABCL नाम की कंपनी को मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के आयोजन का जिम्मा मिला था और ये उनके लिए एक बड़ा मौका था। एक्टर को उम्मीद थी कि इससे उनहें करोड़ों का फायदा होगा। लेकिन उन्हें क्या मालूम था कि ये डील घाटे का सौदा होगी।

जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की घोषणा हुई तो लोगों ने इसका खूब विरोध किया था। इस इवेंट के खिलाफ तरह-तरह के प्रदर्शन भी किए गए। लोगों का कहना था कि ये प्रतियोगिता देश की अन्य महिलाओं को नीचा दिखाने के लिए किया जा रहा है। ऐसे में बढ़ते विवाद को देखते हुए इवेंट को बैंगलुरू में कैंसिल करके सेशेल्स में कराया गया।
इस इवेंट की वजह से रातों-रात अमिताभ बच्चन कंगाल हो गए और उनकी कंपनी को इस वजह से करोंड़ों का नुकसान झेलना पड़ा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिस वर्ल्ड के आयोजन के बाद अमिताभ बच्चन की कंपनी 70 करोड़ रुपये के कर्ज में डूब गई। जब एक्टर इतनी मोटी रकम नहीं चुका पाए तो घर में बैंक से नोटिस आने लगे थे।
जानकारी के मुताबिक, नौबत यहां तक आ गई थी जब अमिताभ बच्चन ये कर्जा नहीं चुका पा रहे थे तो उन्हें जुहू वाला बंगला गिरवी रखना पड़ा ताकि वह बैंक का सारा कर्जा चुका पाए और इसी वजह से वह रातों रात सड़क पर आ गए थे। बता दें कि अमिताभ की कंपनी के खिलाफ कई केस दर्ज हो गए थे जिसकी वजह से उनका कर्जा बढ़ता ही गया। इस कर्ज के दलदल की वजह से उनके हाथ से कई फिल्में भी चली गई थीं।












Click it and Unblock the Notifications