44 साल पहले हो गई थी रेखा-अमिताभ बच्चन की शादी? खुला सिंदूर लगाने का राज, हनीफ जावेरी ने बताया सच
Amitabh Bachchan and Rekha: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और एक्ट्रेस रेखा के अफेयर के चर्चे आज भी सुनने को मिलते हैं। दोनों की लव स्टोरी को लेकर तमाम तरह की अटकलें हैं, अफवाहें हैं और कई तरह के दावे भी सामने आते हैं। इतने साल बीत जाने के बाद भी इनके प्यार की चर्चा होती रहती है।
अमिताभ बच्चन और रेखा के बारे में चौंकाने वाला खुलासा
सीनियर राइटर और फिल्म इतिहासकार हनीफ जावेरी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक बार जया बच्चन ने रेखा को लंच के लिए अपने घर पर इनवाइट किया था, जहां उन्होंने अपने पति अमिताभ बच्चन के सामने ये स्पष्ट कर दिया था कि वो उनके पति हैं और वो किसी और को उन्हें पाने नहीं देंगी।

हनीफ जावेरी ने खोली इस रिश्ते की पोल
कहा जाता है कि ये एक्ट्रेस रेखा की लाइफ का सबसे अहम मोड़ था, जहां उन्होंने कथित तौर पर अमिताभ बच्चन को छोड़ने और बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी करने का फैसला किया था। इस घटना से पहले तक रेखा का बच्चन परिवार में आना-जाना लगा रहता था।
'रेखा आज भी अमिताभ बच्चन से प्यार करती हैं'
-हनीफ जावेरी के अनुसार रेखा आज भी अमिताभ बच्चन से प्यार करती हैं। वो कई बार पब्लिक प्लेस पर इशारों में इस बात का इजहार करती नजर आई हैं। हालांकि, रिश्ते में आगे बढ़ने और बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी करने का उनका फैसला कथित तौर पर जया बच्चन के कारण लिया गया था।
-हनीफ जावेरी ने इंटरव्यू में कहा था- रेखा खुद कहती हैं कि वो अभी भी अमिताभ बच्चन से ही प्यार करती हैं। रेखा ने उनसे काफी हद तक दूर रहने की कोशिश की थी। उन्होंने दिल्ली के रहने वाले बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी भी की थी लेकिन ये शादी नहीं चल पाई थी। रेखा के पति ने सुसाइड कर लिया था। ये एक अलग कहानी है।
-हनीफ जावेरी ने कहा- रेखा ने फैसला किया था कि वो अमिताभ बच्चन से शादी नहीं करेंगी क्योंकि बिग बी पहले से शादीशुदा थे। वहीं अमिताभ बच्चन ने भी अपने परिवार के बारे में सोचते हुए ये फैसला लिया था कि वो रेखा से दूरी बना लेंगे। उनकी उम्र में शादी का सवाल ही नहीं उठता था। लेकिन फिर भी, जो मैं देखता हूं और महसूस करता हूं, मुझे लगता है कि दोनों के बीच आज भी एक-दूसरे के लिए एक सॉफ्ट कॉर्नर है और शायद यही प्यार है।
क्या अमिताभ के लिए सिंदूर लगाती हैं रेखा?
रेखा अपने पति मुकेश अग्रवाल की मौत के बाद भी मांग में सिंदूर लगाती हैं। लोग अक्सर इसे अमिताभ बच्चन के साथ जोड़कर देखते हैं। वहीं इस सिंदूर के बारे में पूछे जाने पर हनीफ जावेरी ने कहा- रेखा के जीवन, दिल और दिमाग में जो कुछ भी होता है, वो पूरी तरह से उनकी पसंद है और वो इसे सबसे बेहतर जानती हैं। हालांकि, जब लोग ऐसी चीजों को नोटिस करते हैं तो वो उनके बारे में कहानियां बनाने लगते हैं।
'अमिताभ और रेखा के बीच एक लगाव है'
हनीफ जावेरी ने आगे कहा- मैं कहूंगा कि रेखा अब इस बारे में इतनी सीरियस नहीं हैं। उनमें एक नरमी है। अगर अमिताभ बच्चन के साथ कुछ गलत होता है तो उन्हें लगता है कि ऐसा नहीं होना चाहिए। इसी तरह अगर रेखा के साथ कुछ भी होता है तो अमिताभ बच्चन को भी यही लगता है कि उनके साथ ऐसा नहीं होना चाहिए था। ये बस एक लगाव है।
1973 में हुई थी अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी साल 1973 में हुई थी। शादी के बाद ही अमिताभ बच्चन की रेखा से मुलाकात हुई थी और फिर इनके अफेयर को लेकर चर्चा होने लगी थी। हालांकि इस रिश्ते को लेकर अमिताभ बच्चन या फिर रेखा ने कभी भी कोई टिप्पणी नहीं की है।












Click it and Unblock the Notifications