1 जून को अक्षय कुमार की फिल्म 'पृथ्वीराज' देखेंगे अमित शाह, डायरेक्टर ने खुद की इसकी पुष्टि
नई दिल्ली, मई 24। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'पृथ्वीराज' एक हाई प्रोफाइल फिल्म बनने जा रही है, क्योंकि रिलीज से पहले उनकी इस फिल्म को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह देखने जा रहे हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमित शाह 1 जून को अक्षय की फिल्म 'पृथ्वीराज' देखेंगे। फिल्म के डायरेक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने इसकी पुष्टि की है।

मानुषी छिल्लर होंगी अक्षय कुमार के साथ
आपको बता दें कि यह फिल्म यशराज फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है, जिसमें राजा पृथ्वीराज चौहान की कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ 2017 की मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर अपना डेब्यू करेंगी। यह फिल्म 3 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

हमारे लिए सम्मान की बात है- चंद्रप्रकाश द्विवेदी
फिल्म पृथ्वीराज के निदेशक डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने कहा है कि यह एकदम सटीक जानकारी है कि अमित शाह 1 जून को यह फिल्म देखेंगे। उन्होंने कहा है कि यह हमारे सम्मान कि बात है कि देश के गृहमंत्री भारत माता के सबसे वीर सपूतों में से एक सम्राट पृथ्वीराज चौहान जिन्होंने देश के लिए अपना बलिदान दिया के गौरवशाली जीवन पर महाकाव्य गाथा का गवाह बनने जा रहे हैं।

फिल्म पृथ्वीराज के बारे में
अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर के अभिनय वाली फिल्म पृथ्वीराज सम्रात राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित है। अक्षय कुमार इस फिल्म में महान योद्धा का किरदार निभा रहे हैं। बता दें कि पृथ्वीराज चौहान ने मोहम्मद गौरे के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। इस फिल्म में मानुषी छिल्लर ने पृथ्वीराज चौहान की प्रेमिका का किरदार निभाया है। फिल्म में संजय दत्त और सोनू सूद भी हैं। यह फिल्म 3 जून को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications