Amir Khan ने गौरी स्प्रैट से कर ली तीसरी शादी, खुद ही बताया कब और कहां दोनों बंधे बंधन में
Amir Khan News: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म सितारे जमीं पर की वजह से चर्चा में हैं। फिल्म प्रमोशन के कुछ कार्यक्रमों में उनके साथ गौरी स्प्रैट भी नजर आईं थीं। गौरी और आमिर ने दुनिया के सामने अपना रिश्ता कबूल कर लिया है।
एक मीडिया इवेंट में प्रेस के लोगों ने जब उनसे पूछा कि दोनों शादी कब करने वाले हैं? आमिर ने अपने जवाब से फैंस और मीडिया को हैरान कर दिया। उन्होंने कहा कि वह गौरी के साथ शादी कर चुके हैं। बता दें कि इससे पहले आमिर ने दो बार शादी की है और उनके तीन बच्चे हैं।

यह भी पढ़ें: 'दादासाहेब फाल्के' बायोपिक में होगा दो जॉनर का तड़का, आमिर खान ने खोली राजकुमार हिरानी के प्लानिंग की पोल!
Amir Khan ने कहा गौरी से रिश्ता है बेहद खास
आमिर खान ने कहा कि मैंने गौरी स्प्रैट से शादी कर ली है और हम दोनों प्रेम और विश्वास के अटूट बंधन में बंधे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने गौरी से अपने दिल में शादी कर ली है। हम दोनों मन से शादी शुदा हैं और एक-दूसरे के साथ हैं। हम विश्वास और प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं और यह शादी की ही तरह मजबूत संबंध है। बता दें कि तलाक के बावजूद आमिर का अपनी दोनों पूर्व पत्नी रीना और किरन राव से काफी अच्छे संबंध हैं। अक्सर वह दोनों के साथ मिलते रहते हैं।
यह भी पढे़ं: Sitaare Zameen Par Box Office Day 9: आमिर खान का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, उम्मीद ज्यादा हो रही फिल्म की कमाई
Amir Khan ने बताया गौरी के साथ अपना रिलेशनशिप स्टेट्स
गौरी स्प्रैट के साथ रिलेशनशिप स्टेट्स के बारे में पूछने पर आमिर खान ने कहा, 'अगर आप रिलेशनशिप के बारे में पूछें, तो मैं कहूंगा कि मैं और गौरी एक दूसरे के साथ कमिटेड हैं और हम सीरियस हैं। हम एक-दूसरे के प्रति बहुत कमिटेड हैं और हमारे रिश्ते में विश्वास और प्रेम है। इसमें कोई शंका ही नहीं है कि हम दोनों पार्टनर हैं। हम साथ हैं और एक-दूसरे की कंपनी का लुत्फ उठा रहे हैं। जहां तक शादी की बात है तो मैं कह दूं कि यह एक ऐसी चीज है, जो पवित्र हैं। अगर कहें तो... मेरा मतलब है कि दिल ही दिल में मैं गौरी से शादी कर चुका हूं। तो अब हम इसे औपचारिक रूप देते हैं या नहीं, यह मैं आगे बढ़ने के साथ तय करूंगा।'












Click it and Unblock the Notifications