Sitaare Zameen Par Box Office Day 9: आमिर खान का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, उम्मीद ज्यादा हो रही फिल्म की कमाई
Box Office Collection: 20 जून को रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचा रही है। फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं। फिल्म की कमाई वीकेंड में बढ़िया होती है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 100 करोड़ के पार हो गया है। फिल्म अभी भी कमाई कर रही है। बॉक्स ऑफिस में अक्षय कुमार की कनप्पा और काजोल की मां रिलीज हुई है। लेकिन सितारे जमीन पर के कलेक्शन में इन फिल्मों की वजह से कोई खास असर नहीं पड़ रहा है।
इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट की माने तो'सितारे ज़मीन पर' दूसरे शनिवार यानी 9वें को 12.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके पहले फिल्म ने 8वें दिन 6.65 करोड़ रुपये, सातवें दिन 6.5 करोड़ रुपये, छठवें दिन 7.25 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 8.50 करोड़ रुपये, चौथे दिन महज 8.5 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 29 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 21.50 करोड़ रुपये और पहले दिन 11.7 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म का कुल कलेक्शन 108.30 करोड़ रुपये हो गया है। आमिर की फिल्म इमोशनल है। फिल्म को अब वर्ड ऑफ माउथ और पॉजिटिव रिव्यू से फायदा मिला है।

सितारे जमीन पर को 2007 में आई फिल्म तारे जमीन पर का स्प्रिचुअल सीक्वल बताया जा रहा है। आमिर खान ने इसे प्रमोट भी इस तरह से ही किया है। फिल्म की कई जगह स्पेशल स्क्रीनिंग भी हुई है। सितारे जमीन पर को दर्शक अब धीरे-धीरे देखने सिनेमाघरों में जा रहे हैं। इसकी दूसरी वजह है फिल्म का ओटीटी प्लेटफॉर्म पर न रिलीज होना। रिलीज के पहले ही आमिर ने इसकी अनाउंसमेंट कर दी थी।
'सितारे ज़मीन पर' की कहानी गुलशन अरोड़ा (आमिर खान) नामक एक बास्केटबॉल कोच के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे मुख्य कोच को मुक्का मारने के कारण निलंबित कर दिया जाता है। गुलशन को नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में जेल भी जाना पड़ता है। जेल भेजने के बजाय, उसे सामुदायिक सेवा करने की सजा सुनाई जाती है, जहाँ उसे राष्ट्रीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए विकलांग खिलाड़ियों की एक टीम को प्रशिक्षित करने का काम सौंपा जाता है।












Click it and Unblock the Notifications