'हम लोकतंत्र नहीं, भीड़तंत्र में हैं', Khan Sir ने मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल, मचा सियासी तूफान

Khan Sir Viral Video On PM Modi: देश में महंगाई, स्मार्ट सिटी, गंगा सफाई और किसानों की आय जैसे बड़े मुद्दों पर अक्सर सरकार की जवाबदेही पर सवाल उठते रहे हैं। अब इसी मुद्दे पर देश के चर्चित शिक्षक खान सर का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक पॉडकास्ट के दौरान बातचीत में खान सर ने कहा कि, देश अब लोकतंत्र की जगह भीड़ तंत्र से चल रही है।

इसके अलावा उन्होंने मोदी सरकार पर कई आरोप लगाए। वहीं खान सर के इस वीडियो क्लिप को कांग्रेस पार्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है।

Khan Sir Viral Video On PM Modi

वीडियो में क्या है?

बिहार कांग्रेस द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में चर्चित शिक्षक खान सर ने देश की वर्तमान स्थिति को लेकर तीखी टिप्पणी की है। वीडियो क्लिप में खान सर कहते हैं कि,'हम लोकतंत्र में नहीं, भीड़तंत्र में हैं। अगर आज हम प्रधानमंत्री से यह सवाल पूछ लें कि आपने 100 स्मार्ट सिटी का वादा किया था, महंगाई कम क्यों नहीं हुई, गंगा साफ क्यों नहीं हुई, किसान की आय दुगुनी कब होगी तो लोग जवाब नहीं देते, बल्कि सवाल करने पर ही नाराज़ हो जाते हैं। तो लोग ये नहीं कहते हैं कि, आप जो पूछ रहे हैं वो गलत है, वे कहते हैं कि,क्यों पूछ रहे हो? तो हमे लगता है कि, ये सवाल शि जिनपिंग, ट्रंप या मनमोहन सिंह से पूछना चाहिए। हमारे लोग नाराज हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें Khan Sir AAP के टिकट पर लड़ेंगे बिहार चुनाव 2025? आप नेता संजय सिंह से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल

कांग्रेस पार्टी ने साधा निशाना

वहीं कांग्रेस पार्टी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है कि,अगर हम मोदी जी से सवाल पूछ दें कि

• 100 स्मार्ट सिटी कहाँ हैं?
• महंगाई कब कम होगी?
• गंगा कब साफ़ होगी?
• किसान की आय दुगुनी कब होगी?

तो जवाब मिलेगा मुझसे क्यों पूछते हो? जाओ शि जिनपिंग, ट्रंप या मनमोहन सिंह से पूछो!' मोदी जी सवाल से नहीं, ज़िम्मेदारी से डरते हैं।

ये भी पढ़ें Khan SIr Video Viral: शादी के बाद जिंदगी उत्तराखंड हो जाती, यूजर ने लिखा बधाई सर, आपकी भी तबाही शुरू

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+